Nano Banana Trend: Gemini ऐप पर आपनाएं ये 5 तरह के Prompt, जानें कैसे बनाएं?

Summary :

Nano Banana Trend: Google ने पिछले महीने अपने Gemini ऐप में एक नया AI टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम है Nano Banana। इस टूल की मदद से यूज़र्स अपनी तस्वीरों को बेहद क्रिएटिव और आकर्षक स्टाइल में एडिट कर सकते हैं। लॉन्च के कुछ ही दिनों में Gemini ऐप ने 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा संकेत है। Nano Banana Trend: क्या है ट्रेंड? Nano Banana एक एडवांस इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल है, जो तेज़ स्पीड और हाई क्वालिटी के साथ काम करता है। Google के मुताबिक, इस फीचर…

Nano Banana Trend: Google ने पिछले महीने अपने Gemini ऐप में एक नया AI टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम है Nano Banana। इस टूल की मदद से यूज़र्स अपनी तस्वीरों को बेहद क्रिएटिव और आकर्षक स्टाइल में एडिट कर सकते हैं। लॉन्च के कुछ ही दिनों में Gemini ऐप ने 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा संकेत है।

Nano Banana Trend: क्या है ट्रेंड?

Nano Banana एक एडवांस इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल है, जो तेज़ स्पीड और हाई क्वालिटी के साथ काम करता है। Google के मुताबिक, इस फीचर के ज़रिए अब तक 20 करोड़ से अधिक तस्वीरें बनाई या बदली जा चुकी हैं। इसकी क्षमता ने ChatGPT और MidJourney जैसे टूल्स को कड़ी टक्कर दी है।

New Trending AI Image: सोशल मीडिया पर छाए वायरल ट्रेंड्स

Nano Banana के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर कई वायरल ट्रेंड्स शुरू हो गए हैं, जहाँ लोग मज़ेदार और रचनात्मक तरीकों से अपनी तस्वीरें बदलवा रहे हैं।

1. एक्शन फिगर बनिए

ट्रेंड क्या है: यूज़र्स अपनी फोटो को एक खिलौने के डिब्बे में रखे हुए एक्शन फिगर के रूप में बनवा रहे हैं। डिब्बे में ट्रांसपेरेंट विंडो, नाम और ग्राफिक्स होते हैं। जैसे स्टोर में बिकने वाला असली खिलौना।

Example Prompt: “मेरी यह तस्वीर लो और मुझे एक खिलौने के डिब्बे में एक कलेक्टिबल फिगर्स में बदल दो। डिब्बे में ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक की खिड़की, ग्राफिक्स और मेरा नाम हो। फिगर्स मजेदार लेकिन पहचान में आ सके।

Nano Banana Trend
Nano Banana Trend

2. किसी पुराने दशक में नजर आइए

ट्रेंड क्या है: लोग अपनी तस्वीर को 1920s, 70s या 90s जैसे पिछले दशकों के फैशन और स्टाइल में बदलवा रहे हैं।

Example Prompt(1980s): “मुझे 1980 के दशक के किरदार में बदलो, नीऑन कपड़े, बड़े बाल और बैकग्राउंड में आर्केड गेम्स के साथ।”

Nano Banana Trend
Nano Banana Trend

3. अपने पसंदीदा टीवी शो में दिखें

ट्रेंड क्या है: यूज़र्स खुद को अपने पसंदीदा टीवी शो – जैसे Seinfeld, Friends आदि के दृश्यों में जोड़ रहे हैं।

Example Prompt: “मुझे Seinfeld शो के दृश्य में जोड़ो, जेरी, एलेन, जॉर्ज और क्रेमर के साथ सोफे पर बैठे हुए, 90s के स्टाइल में।”

Nano Banana Trend
Nano Banana Trend

4. मशहूर पेंटिंग का हिस्सा बनें

ट्रेंड क्या है: AI अब यूज़र्स को क्लासिक आर्टवर्क जैसे मोना लिसा, स्टार्री नाइट या द पर्सिस्टेंस ऑफ़ मेमोरी में शामिल कर रहा है।

Example Prompt: “मुझे वान गॉग की ‘Starry Night’ पेंटिंग में शामिल करो, उसी पेंटिंग शैली में, तारों भरे आसमान के नीचे खड़ा हुआ।”

Nano Banana Trend
Nano Banana Trend

5. दुनिया की सैर कीजिए

ट्रेंड क्या है: यूज़र्स अब AI से खुद को दुनिया के प्रसिद्ध स्थलों, जैसे एफिल टॉवर, ताजमहल, हॉलीवुड साइन में दिखाने को कह रहे हैं।

Example Prompt: “मेरी तस्वीर लो और मुझे हॉलीवुड साइन के ऊपर बैठा हुआ दिखाओ, शहर की तरफ हाथ हिलाते हुए। प्रकाश और परछाई बिल्कुल असली जैसी हो।”

Nano Banana Trend
Nano Banana Trend

Kya hai Nano Banana AI: 3d Model Trend: आप कैसे बना सकते हैं ये मॉडल?

अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड में हिस्सा लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

1. Google AI Studio या Gemini पर जाएं

सबसे पहले Google AI Studio या Gemini की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।

2. अपनी इनपुट मेथड चुनें

यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे:

सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (Text Prompt)

सिर्फ फोटो (Image)

टेक्स्ट + फोटो दोनों

जो भी तरीका आपको ठीक लगे, उसे चुनें।

3. प्रॉम्प्ट लिखें

Prompt For 3d Model in Gemini: गूगल Gemini के लिए एक अच्छा, क्रिएटिव और क्लियर प्रॉम्प्ट लिखें।

यह भी पढ़ें: Google Nano Banana AI: Ghibli के बाद तेजी से ट्रेंड हो रहा ये फोटो स्टाइल, यहां देखें बनाने का पूरा तरीका

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।