Privacy होगी सेफ, Data लीक की नहीं होगी परेशानी! WhatsApp जल्द लाने वाला चैटिंग से जुड़ा ये नया अपडेट

New WhatsApp Feature 2026

New WhatsApp Feature 2026: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम करता रहता है। अब एक और बड़ा बदलाव आने की चर्चा है, जो चैट प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है। इस नए फीचर के तहत मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर में मैसेज भेजते ही डिलीट होने का टाइमर शुरू नहीं होगा। बल्कि जब रिसीवर मैसेज को पढ़ेगा, तभी से टाइमर चालू होगा। इसका फायदा यह है कि अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज देर से खोलता है, तो भी मैसेज सुरक्षित रहेगा। जैसे ही वह मैसेज पढ़ेगा, उसी समय से उसकी गिनती शुरू हो जाएगी और तय समय के बाद मैसेज अपने आप हट जाएगा।

Whatsapp Disappearing Messages Feature: अभी के सिस्टम से कैसे अलग है?

Whatsapp Disappearing Messages Feature
Whatsapp Disappearing Messages Feature (Source: Social Media)
  • फिलहाल WhatsApp में जो डिसअपियरिंग मैसेज फीचर है, उसमें टाइमर मैसेज भेजते ही शुरू हो जाता है।
  • यानी अगर रिसीवर ने मैसेज देर से खोला, तो वह पहले ही डिलीट हो सकता है।
  • लेकिन नए सिस्टम में ऐसा नहीं होगा। यह बदलाव यूजर्स के लिए ज्यादा बेस्ट  साबित हो सकता है क्योंकि मैसेज तब तक रहेगा जब तक उसे पढ़ा नहीं जाता।
  • इस अपडेट के साथ यूजर्स को अलग-अलग टाइम सेट करने के ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
  • जैसे 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
  • उदाहरण के तौर पर, अगर आप 5 मिनट का टाइम सेट करते हैं, तो मैसेज पढ़ने के 5 मिनट बाद अपने आप हट जाएगा।
  • इससे यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि उनका मैसेज कितनी देर तक दिखाई दे।

WhatsApp Privacy Update: प्राइवेसी के लिए क्यों है खास

  • यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं।
  • जैसे ओटीपी, प्राइवेट बातचीत या गोपनीय डेटा।
  • पढ़ने के बाद मैसेज गायब होने से यह सुनिश्चित होगा कि जानकारी ज्यादा समय तक चैट में मौजूद न रहे।
  • इससे डेटा लीक होने का खतरा भी कम होगा।

New WhatsApp Feature 2026: दो तरह के ऑप्शन मिलेंगे

New WhatsApp Feature 2026
New WhatsApp Feature 2026 (Source: Social Media)
  • नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास दो ऑप्शन होंगे।
  • पहला, नॉर्मल  डिसअपियरिंग मैसेज जिसमें टाइमर तुरंत शुरू होता है।
  • दूसरा, नया “आफ्टर रीडिंग” फीचर जिसमें टाइमर पढ़ने के बाद एक्टिव होगा।
  • इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सकेंगे।
  • अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे टेस्ट किया जा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि इसे पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • कुल मिलाकर, WhatsApp का यह नया फीचर प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘8GB RAM + 256GB Storage और 7000mAh की Battery…’, Oppo ने लॉन्च किया अपना नया 5G फोन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।