Yellow Colour Saree Designs For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर आप पीली साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप अलग-अलग तरह के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपका लुक खूबसूरत नजर आएंगे।
Yellow Colour Saree Designs For Akshaya Tritiya: इस अक्षय तृतीया पहनें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी येलो साड़ी
1. Karisma Kapoor

अक्षय तृतीया पर येलो कलर पहनना शुभ माना जाता है, अगर आप भी येलो साड़ी पहनें की सोच रहे हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से आईडिया ले सकते है। एक्ट्रेस ने अपना ये लुक गोल्ड की ज्वेलरी और बालों में जुड़े के साथ गजरा लगाकर कंपलीट किया है।
2. Malavika Mohanan

मालविका मोहनन ने पीली साड़ी के साथ मैचिंग कटस्लीव ब्लाउज कैरी किया था। मालविका की प्लेन येलो साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर किनारी लगी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
3. Pooja Hegde

पूजा हेगड़े ने येलो कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। इसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही डायमंड स्टाइल हैवी ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया है। नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
4. Rakul Preet Singh

रकुल प्रीत ने जॉर्जेट में येलो कलर की टाई एंड डाई हैंडमेड साड़ी पहनी है। साड़ी के किनारों के साथ ही ब्लाउज पर भी मिरर और एंब्रॉयडरी वर्क हुआ है। साथ ही हैवी ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इस तरह की लाइट वेट साड़ी हर खास अवसर के लिए परफेक्ट और कंफर्टेबल रहती है।
5. Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित इस येलो कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही कंट्रास्ट में ग्रीन कलर के बैंगल्स, हैवी ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल से लुक को कंप्लीट किया है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




