गुजरात के अहमदबाद से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया हैं, जहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया,जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ के हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार चालक ने शराब पी हुई थी।
आखिर क्या है पूरी घटना?
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अहमदबाद के निकोल इलाके में सोमवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया , जिसमे एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनमे एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मैच गई।जिसके चलते आरोपी चालक अपनी कार छोड़ कार भाग गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई ।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई, और घटना के कुछ समय बाद ही फरार कार चालक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया घटना का सच
अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान अहमदाबाद के नाना चिलोडा के रहने वाले, 36 साल के सावजीभाई चौधरी के रूप में हुई है। जांच के बाद मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चालक लापरवाही और नशा कर के गाड़ी चला रहा था।नशे की हालत में कार चलते समय जब आरोपी चालक ने निकोल इलाके के देवाश्य स्कूल के पास सो रहे परिवार पर कार चला दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




