Acid Attack Incident in Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है। हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक से एक अन्य लड़की आई और एसिड डालकर मौके से भाग गई।
घायल लड़की का इलाज शुरू
जानकारी के अनुसार पीड़िता अस्पताल से बाहर आ रही थी, तभी पीछे से हरे रंग का सूट पहने हुए एक लड़की आई, जिसके हाथ में एक बोतल थी। लड़की ने उस बोतल में भरा एसिड पीड़िता के ऊपर डाल दिया। घटना के तुरंत बाद हमलावर वहां से भाग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
क्या कहा चश्मदीद ने
एक चश्मदीद ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब लड़की अंदर से बाहर आ रही थी। तभी अचानक पीछे से एक और लड़की आई और उस पर कुछ फेंक दिया। हमले के तुरंत बाद हमलावर वहां से भाग गई। पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आसपास के लोग पीड़िता की मदद के लिए आए और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
अमित नामक एक चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया कि उस समय तीन लड़कियां अंदर से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक लड़की आई, जो हरे रंग का सूट पहने थी। उसने पीड़िता पर किसी तरह का लिक्विड डाल दिया और तुरंत ही बोतल वहीं फेंककर वहां से भाग गई। इसके बाद पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसने अपने शरीर में जलन महसूस की।
पुलिस की जांच शुरू
वहीं, घटना को देखने वाला एक लड़का हमला करने वाली लड़की को पकड़ने के लिए दौड़ा लेकिन लड़की ने उसे चाकू दिखाकर डराया और इसके बाद वह वहां से भाग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी एकत्र की। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयानों की मदद ले रही है।
यह भी पढ़ें – कौन हैं पंचकूला के एकांश ढुल? जिन्होंने UPSC 2025 हासिल की ऑल इंडिया रैंक 3


Download Android App
Download iOS App




