Ambala News Update : एक ओर पीडब्ल्यूडी एवं पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर गंगवा यह दावा करते नजर आते हैं कि सरकार बहुत तेज गति से हर काम को पूरा करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर मंत्री जी की नाक के नीचे अधिकारी इन दावों की हवा निकालते नजर आ रहे हैं।
शहर के नोवेल्टी चौक पर लंबे समय से एक सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। पिछले सात से आठ महीनों से यह सड़क बदहाल स्थिति में है, जिससे यहां से गुजरने वाले नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Novelty Chowk Ambala City : दो विभागों में फंसा पेंच
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क का वर्क ऑर्डर तैयार है और वे कभी भी काम शुरू करने की स्थिति में हैं, लेकिन यह निर्माण कार्य पब्लिक हेल्थ विभाग की वजह से रुका हुआ है। अंबाला सिटी के एक्सईएन द्वारा बीते सात-आठ महीनों से जनता की जान और सड़क किनारे स्थित दुकानदारों के कारोबार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा प्रतीत होता है।
PWD and Public Health Department Haryana : हिचकोले खाती जिंदगी

सात-आठ महीनों से स्थानीय लोग इसी टूटी-फूटी सड़क से गुजरने को मजबूर हैं, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार यहां से गुजर रहे ई-रिक्शा पलट चुके हैं, जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए निकाय चुनावों के दौरान एमसी वार्ड 10 के पार्षद गुरविंदर ने भी दावा किया था कि इस सड़क का निर्माण जल्द करवाया जाएगा, लेकिन उनका यह चुनावी वादा महज एक जुमला साबित होकर रह गया।
बारिश के बाद आफत
हाल ही में हुई बारिश के कारण इस सड़क पर पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया, जिसकी वजह से यहां दुकान चलाने वाले व्यापारियों का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। ऐसे में जहां स्थानीय जनता और व्यापारियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, वहीं संबंधित अधिकारी मौज में नजर आ रहे हैं और जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Bengaluru Daycare Horror: मासूमों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार! CCTV फुटेज ने खोला पूरा सच





















