Amit Shah Haryana Visit: 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा, पुलिस की ‘पासिंग आउट परेड’ में होंगे शामिल

Summary :

Amit Shah Haryana Visit: हरियाणा पुलिस के लिए 24 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर 5061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबल अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की शपथ लेकर औपचारिक रूप से हरियाणा पुलिस का हिस्सा बनेंगे। सेक्टर-03 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रिक्रूट बेसिक कोर्स (आरबीसी) बैच-93 की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा परेड, ड्रिल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा। Amit Shah Haryana Visit:  मानवाधिकार और जन-संवाद जैसे पहलुओं पर विशेष जोर यह समारोह हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के तत्वावधान में आयोजित होगा। मधुबन, पीटीसी सुनारिया, आरटीसी भोंडसी, अंबाला और नेवल प्रशिक्षण केंद्रों…

Amit Shah Haryana Visit: हरियाणा पुलिस के लिए 24 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर 5061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबल अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की शपथ लेकर औपचारिक रूप से हरियाणा पुलिस का हिस्सा बनेंगे। सेक्टर-03 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में रिक्रूट बेसिक कोर्स (आरबीसी) बैच-93 की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा परेड, ड्रिल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा।

Amit Shah Haryana Visit
Amit Shah Haryana Visit

Amit Shah Haryana Visit:  मानवाधिकार और जन-संवाद जैसे पहलुओं पर विशेष जोर

यह समारोह हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के तत्वावधान में आयोजित होगा। मधुबन, पीटीसी सुनारिया, आरटीसी भोंडसी, अंबाला और नेवल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके ये जवान 16 दिसंबर 2024 से 22 सितंबर 2025 तक चले कठोर, बहुआयामी और पेशेवर प्रशिक्षण के बाद पास आउट होंगे। प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, कानून का ज्ञान, हथियार संचालन, फील्ड टैक्टिक्स, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार और जन-संवाद जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया है।

Amit Shah Haryana Visit
Amit Shah Haryana Visit

Amit Shah Haryana Visit:  ‘पासिंग आउट परेड’ की सलामी लेंगे अमित शाह

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही, वे नव-प्रशिक्षित जवानों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक एएस चावला ने बताया कि यह बैच अपनी शैक्षणिक योग्यता और बौद्धिक क्षमता के कारण विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कुल 5061 जवानों में 969 स्नातकोत्तर, 3324 स्नातक और 768 जवान 12वीं/डिप्लोमा योग्यता वाले हैं। बड़ी संख्या में जवान हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में दक्ष हैं, जिससे जन-संवाद, साइबर अपराध, तकनीक-आधारित पुलिसिंग और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Amit Shah Haryana Visit
Amit Shah Haryana Visit

महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों पर जोर

उन्होंने यह भी बताया कि इन सभी को कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है और अलग-अलग कोर्स करने के लिए प्रेरित किया गया है। इस बैच में महिला प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। निशु (जींद) ने ओवरऑल टॉपर बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोहित (गुरुग्राम) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मंजीत चहल (हिसार) ने तृतीय स्थान प्राप्त करने के साथ बेस्ट आउटडोर ट्रॉफी अपने नाम की। यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करती है।

Amit Shah Haryana Visit
Amit Shah Haryana Visit

इस बैच में अधिकांश जवान ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों के युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के 32 युवाओं ने भी प्रशिक्षण पूरा कर हरियाणा पुलिस में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। यह विविधता हरियाणा पुलिस को अधिक समावेशी और मजबूत बनाती है।

ALSO READ: पंजाब के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ₹68,98,00,000 की दी मंजूरी

Rahul Kumar Rawat