महाराष्ट्र के आगामी नगर निगम चुनावों में एकजुट होगी महायुति, सीट बंटवारे का जल्द होगा ऐलान

Summary :

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में आगामी बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने महायुति की चुनावी रणनीति, सीट बंटवारे और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर मनीषा कायंदे ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में नगर परिषदों के चुनावों में महायुति ने अलग-अलग लड़ते हुए भी एकजुट होकर जीत हासिल की है। इसे देखने का यही तरीका है कि सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत सामूहिक रही। अब राज्य की 29 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं और इसके…

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में आगामी बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने महायुति की चुनावी रणनीति, सीट बंटवारे और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर मनीषा कायंदे ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में नगर परिषदों के चुनावों में महायुति ने अलग-अलग लड़ते हुए भी एकजुट होकर जीत हासिल की है। इसे देखने का यही तरीका है कि सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत सामूहिक रही। अब राज्य की 29 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए महायुति की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

Maharashtra Election
Maharashtra Election

Maharashtra Election: सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों को लेकर सहयोगी दलों के बीच उम्मीदवारों और सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। मनीषा कायंदे ने भरोसा जताया कि सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी और महायुति एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जर्मनी दौरे और वहां दिए गए बयानों पर भी मनीषा कायंदे ने निशाना साधा।

Maharashtra Election
Maharashtra Election

उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई बड़ी या गंभीर घटना होती है, राहुल गांधी अक्सर विदेश चले जाते हैं और यह कोई पहली बार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह दौरे सुरक्षा कारणों से नहीं होते और यह भी साफ नहीं होता कि वे विदेश जाकर वास्तव में क्या करना चाहते हैं।

शिवसेना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मनीषा कायंदे ने कहा कि विदेश में रहते हुए भी राहुल गांधी ऐसी गतिविधियों और बयानों में शामिल रहते हैं, जिन पर चर्चा भारत में होनी चाहिए। देश के अहम मुद्दों पर बात करने के बजाय राहुल गांधी विदेश जाकर बयानबाजी करते हैं, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जहां महायुति की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं, वहीं राहुल गांधी के विदेश दौरे और उनके बयानों पर भी सियासी बयानबाजी लगातार जारी है।

Maharashtra Election
Maharashtra Election

ALSO READ: Amit Shah Haryana Visit: 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा, पुलिस की ‘पासिंग आउट परेड’ में होंगे शामिल

Rahul Kumar Rawat