पहलवान बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Summary :

Bajrang Punia: बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होते ही बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है। वो सुखपाल खैरा की जगह लेंगे। खुद पूनिया ने देशभर के किसानों के लिए काम करने की बात कही थी। Hon’ble Congress President Shri @kharge has approved the proposal of the appointment of Shri @BajrangPunia as the Working Chairman of All India Kisan Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/crB9w6sywH — Congress (@INCIndia) September 6, 2024 संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस…

Bajrang Punia

Bajrang Punia: बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होते ही बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है। वो सुखपाल खैरा की जगह लेंगे। खुद पूनिया ने देशभर के किसानों के लिए काम करने की बात कही थी।

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बजरंग पुनिया की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

किसान आंदोलन और पहलवान आंदोलन में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

पूनिया शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में वो सबसे आगे रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान, प्रवक्ता पवन खेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले विनेश और पूनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
Vinesh Phogat Bajrang Punia Joins Congress May Fight Haryana Vidhan Sabha  Chunav विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, खरगे बोले- आप  दोनों पर गर्व है, देश न्यूज़

केसी वेणुगोपाल ने किया बड़ा दावा

वेणुगोपाल का दावा है कि बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रेलवे ने विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें नेताओं से मिलकर सेवा नियमों का उल्लंघन करने की बात कही गई है। क्या विपक्ष के नेता से मिलना अपराध है? उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से फोगाट को कार्यमुक्त करने और इस मामले में पर राजनीति न करने का अनुरोध किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News