Vinesh Phogat and Bajrang Punia Joins Congress: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि देशवासियों का धन्यवाद करना चाहती हूं। कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करती हूं, वो कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता चलता है। जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तो भाजपा को छोड़कर देश की सभी पार्टी हमारे साथ खड़ी थी। हमारे दर्द को समझ पा रही थी।
Highlights:
- पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हुए मल्लिकाअर्जुन खरगे की मौजूदगी हुए कांग्रेस में शामिल
- कांग्रेस में शामिल होने से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे से दिया इस्तीफा
- शामिल होने के बाद विनेश ने कहा- ‘जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी’
बृजभूषण शरण सिंह को पूरी बीजेपी पार्टी सपोर्ट कर रही
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के साथ ही विनेश फोगाट ने उस समय का जिक्र किया जब उन्हें सड़क पर घसीटा जा रहा था। उन्होंने बताया कि कैसे उस समय कांग्रेस ने उनका सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को पूरी बीजेपी पार्टी सपोर्ट कर रही। हमारे साथ में विपक्ष खड़ा है। हम जब रोड पर घिसट रहे थे तो कांग्रेस पहली पार्टी थी जो हमारे सपोर्ट में खड़ी थी। उनको जो सपोर्ट मिल रहा तो आज हमारा परिवार हमारे सपोर्ट में खड़ा है। ऐसे में हमें एक ताकत मिलेगी, एक हौसला मिलेगा।
कांग्रेस महिलाओं के
मैं सभी का धन्यवाद देता हूं।
हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे।
हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ।
लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।… pic.twitter.com/VSMowHH8LV
— Congress (@INCIndia) September 6, 2024
साथ अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ खड़ी है
विनेश फोगाट ने कांग्रेस में एंट्री के साथ ही कहा कि मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी और विचारधारा के साथ हूं जो महिलाओं के साथ अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ खड़ी है। रेसलिंग में जिस तरीके से हमने काम किया है, बीजेपी आईटी सेल ने यह साबित करने की कोशिश की थी कि हम बुझे हुए कारतूस हैं। हम खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा मैं नेशनल नहीं खेलना चाहती लेकिन मैंने नेशनल चैंपियनशिप खेली, मैंने ट्रायल दिया। मैं ओलम्पिक में गई, फाइनल में भी गई लेकिन परमात्मा को कुछ और मंजूर था। परमात्मा ने देश की सेवा करने का मौका दिया है।


Download Android App
Download iOS App



