Times Magazine Influential Personality: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Ashwini Vaishnaw ), इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें ‘टाइम’ पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘एआई 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया गया है।
Highlights:
- टाइम्स मैगज़ीन के टॉप 100 मोस्ट इन्फ्लुएसियल पर्सनालिटी की लिस्ट जारी
- इस लिस्ट में भारत के 15 लोगों का नाम शामिल
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी शामिल
अश्विनी वैष्णव पर बड़ी जिम्मेदारी, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत अगले 5 साल बाद आत्मनिर्भर
बता दें कि बृहस्पतिवार को जारी इस सूची में 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोग हैं। इनमें गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला भी शामिल हैं।पत्रिका में 54 वर्षीय वैष्णव के बारे में कहा गया है कि उनके नेतृत्व में भारत अगले पांच वर्षों के भीतर सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए शीर्ष पांच देशों में शामिल होने की उम्मीद करता है, जो आधुनिक एआई प्रणालियों के लिए एक प्रमुख घटक है।
फोसिस के अरबपति सह-संस्थापक नीलेकणी का नाम भी शामिल
पत्रिका में यह भी कहा गया है कि वैष्णव को इन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टाइम की एआई सूची में 67 वर्षीय कपूर को सितंबर 2023 में उनकी तस्वीर के अनधिकृत एआई उपयोग पर एक ऐतिहासिक जीत के बाद शामिल किया गया। अभिनेता ने बड़ी संख्या में विकृत वीडियो, जीआईएफ और इमोजी के ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद यह मामला उठाया। नीलेकणी (69 वर्ष) इंफोसिस के सह-संस्थापक और एकस्टेप के सह-संस्थापक और चेयरमैन हैं। पत्रिका ने उनके बारे में लिखा, ”इंफोसिस के अरबपति सह-संस्थापक नीलेकणी ने दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने में पंद्रह साल सरकार के भीतर और बाहर काम किया है, जिस वजह से उन्हें ‘भारत के बिल गेट्स’ जैसे उपनाम मिले हैं।”
सूची में 40 से ज्यादा बड़ी कंपनियों के CEO
पत्रिका ने आगे कहा कि नीलेकणी ने भारत के आधार कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक पहचान पत्र कार्यक्रम है। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने कहा कि अगर 2023 में ओपनएआई, एंथ्रोपिक और उनके स्टार्टअप लैब जैसे प्रतिस्पर्धियों के उभरने से एआई की दुनिया पर दबदबा था, तो इस साल हमने कुछ तकनीकी दिग्गजों के बड़े प्रभाव को देखा है। सूची में 40 सीईओ, संस्थापक और सह-संस्थापक शामिल हैं, जिनमें मेटा के मार्क जुकरबर्ग, गूगल के पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के नडेला और पेरप्लेक्सिटी के अरविंद श्रीनिवास शामिल हैं।
एआई नाउ इंस्टीट्यूट की सह-कार्यकारी निदेशक अंबा काक, यूएस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी की निदेशक आरती प्रभाकर और कलेक्टिव इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट की सह-संस्थापक दिव्या सिद्धार्थ सूची की प्रमुख महिलाओं में शामिल हैं। सूची में एआई के अन्य भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्तियों में अमेजन के प्रमुख वैज्ञानिक रोहित प्रसाद और एब्रिज के सह-संस्थापक और सीईओ शिव राव शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App





