रोहतक : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा गाय के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन कम से कम गाय के चारे का भी इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार द्वारा प्रतिदिन प्रति गाय 40 पैसे दिया जाता है, जबकि दिल्ली में रोजाना प्रति गाय चालीस रूपये दिया जाता है। हिंदू समाज में गाय की बहुत मान्यता है। आज भी घर में पहली रोटी गाय के लिए निकली जाती है, लेकिन गाय के नाम पर वोट मांगना ठीक नहीं है।
साथ ही उन्होंने उतर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बसपा गठबंधन का स्वागत किया और कहा कि अब देश के लोगों को भी उम्मीद है कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को गांव मोखरा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचे आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को दिल्ली सरकार के नक्शे कदम पर चलने की सलाह दी और दिल्ली सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी प्रतिदिन गाय के 40 रूपये देने की बात की।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रांति का दूसरा नाम है और अन्ना आंदोलन से निकली हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। दिल्ली में अब सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट से बेहतर आने लगे हैं। प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर लोग सरकारी स्कूलों में एडमिशन करवा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली की बवाना गौशाला को बेस्ट गौशाला का अवार्ड भी मिल चुका है।
उन्होंने लोगों को दिल्ली आने का भी न्यौता दिया और वहां से सरकारी स्कूल अस्पताल व गौशालाए देखने की बात कही। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा केवल गाय के नाम वोट लेती है और अब तो गायो का चारा भी खाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी बनी तो गाय के लिए खजाना खोल दिया जाएगा।
गाय के नाम पर राजनीति करती है भाजपा सरकार : केजरीवाल
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



