रेवाड़ी में लव मैरिज करने वाली युवती ने की आत्महत्या, पति ड्यूटी से लौटा तो फंदे पर लटकी मिली लाश

Summary :

हरियाणा के रेवाड़ी में किराए के कमरे में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका उत्तराखंड की रहने वाली थी और उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार देर शाम एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवती का शव उसके किराए के कमरे में मिला। घटना का पता उस समय चला, जब उसका पति काम से घर लौटा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पति ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी 21 वर्षीय निकिता के रूप में हुई है। वह अपने पति अंकित कुमार के साथ रेवाड़ी जिले के कापड़ीवास गांव में किराए के कमरे में रहती थी। अंकित कुमार भी मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि, उनकी शादी कब और कहां हुई थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घर लौटने पर पति को हुई घटना की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकिता का पति रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गया था। शाम को ड्यूटी पूरी करके जब वह कमरे पर लौटा, तो उसे अपनी पत्नी का शव छत के पाइप से चुन्नी के सहारे लटका मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल, निकिता के परिजनों के रेवाड़ी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने निकिता के परिजनों को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच के दौरान शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि निकिता के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, उसके परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंचे हैं। उनके आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें – Haryana News: PM मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर अनिल विज का पलटवार, बोले- प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश

Team Desk