Rajasthan Forest Fire: राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों पर भड़की आग, वन विभाग अलर्ट, आग बुझाने की कोशिश जारी

Summary :

राजस्थान के अलवर में स्थित अरावली की पहाड़ियों में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया हैं। जिसके बाद फायर कर्मियों और वन विभाग के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के कार्य में मदद की। 

राजस्थान के अलवर में स्थित अरावली की पहाड़ियों में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया हैं। जानकारी के अनुसार सरहेटा गांव के समीप सोमवार को सुबह लगी आग ने शाम तक विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद अरावली की पहाड़ियों पर सूखी घास में लगी आग ने हवा के साथ फैलते हुए इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें करीब 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने  लगी। आग ने सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग और दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा, और आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद देर रात आग पर काबू किया गया। पहाड़ियों से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया आग का कारण

आस-पास के लोगों ने बताया कि सोमवार को करीब 10 बजे सरहेट की पहाड़ियों पर अज्ञात कारणों से आग लगी थी। कुछ समय बाद देखते ही देखते आग 3 किलोमीटर तक फैल गई और एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी , वन विभाग और दमकल विभाग को  दी। जिसके बाद दिनभर की मेहनत के बाद और बर्डोद की पहाड़ियों के करीब ढाई किलोमीटर तक के इलाके में आग पर काबू किया गया था, लेकिन सूखी घास और हवा के कारण आग लगातार आगे इलाके तक बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद फायर कर्मियों और वन विभाग के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के कार्य में मदद की।

अधिकारियों ने घटना की दी जानकारी..

तहसीलदार आशीष शर्मा ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह आग की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुँच गई। ग्रामीणों और हमारे अधिकारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। साथ ही आग बुझाने का कार्य अभी जारी है, वहीं एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शेष हिस्से में लगी आग पर भी जल्द काबू पाने का प्रयास किया जाएगा।

Team Desk