छोटी सी रंजिश से जली दो चिताएं

Summary :

NULL

समालखा: एक छोटे से विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश ने सोमवार रात को हुए दोहरे हत्याकांड के चलते गांव नामुण्डा में मातम का रूप ले लिया। ग्रामीणों को यकीन नहीं था कि वर्षों पुरानी रंजिश का अंजाम इतना दुखद होगा कि पल भर में ही दो परिवार शोक में डूब जाएंगे। मंगलवार दोपहर को गमगीन माहौल में दोनों पक्षों धर्मेन्द्र व जगदीश के अलग-अलग संस्कार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किए गए।

दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीण भी दबी जुबान से कह रहे थे कि छोटे से झगड़े ने भाईचारे को नहीं समझा। डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद- दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में हुए तनाव को देखते हुए डीएसपी नरेश अहलावत, एसएचओ नवीन सिंधू, चौकी इंचार्ज संदीप, खुफिया पुलिस कर्मी सहित भारी पुलिस बल सजग रहा। सुरक्षा को देखते हुए पहले एक पक्ष से मृतक का अंतिम संस्कार करवाया गया तथा कुछ घंटे के बाद दूसरे का संस्कार करवाया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

– सुरेश निरंकारी

Desk Team