पलवल: कैंप थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से एक युवक व चार महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। जबकि चार महिलाओं में एक महिला मुख्य आरोपी है, जो अपने घर पर ग्राहक बुलाकर इस गौरखधंधे को अंजाम देती है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कैंंप थाना पुलिस को पिछले काफी दिनो से सूचना मिल रही थी कि कृष्णा कालोनी में एक महिला अपने घर पर सैक्स रैकेट चलाती है।
बुधवार की दोपहर को कैंप थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त महिला अपने घर पर सैक्स रैकेट चला रही है। यदि तुरंत दबिश दी जाए तो मौके से काबू आ सकते है। सूचना के आधार पर दोनों थानो की पुलिस ने टीम गठित कर एक नकली ग्राहक बनाकर बताए गए मकान पर भेजा। नकली ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
– ओमप्रकाश गुप्ता, भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



