गुरुग्राम: रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्र हत्या मामले में हुए बवाल के बाद केंद्र सरकार ने भी हस्तक्षेप कर दिया है। बुधवार को सीबीएसई की टीम ने स्कूल का दौरा किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। राज्य सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद छात्र प्रद्युम्र के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि जांच सीबीआई से कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार और सीबीएसई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टीम सुबह दस बजे स्कूल परिसर में पहुंची।
टीम ने हत्या स्थल का बारीकी से मुआयना किया। जांच पूरी करके टीम अपने साथ आवश्यक सबूत जुटाकर ले गई है। हालांकि टीम की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया कि यहां उन्हें कुछ नई जानकारी मिली है या नहीं। हालांकि टीम ब बंद लिफाफे में जांच की रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के समक्ष पेश करेगी।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



