हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की चर्चा

Summary :

कार्यकर्ताओं ने CM नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौंद में पहुंचे, यहां उन्होंने सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम के परिवार में शादी समारोह में शामिल हुए। उसके बाद हांसी रोड पर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने नारनौंद बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारनौंद में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एक चुनाव हम दिल्ली में अभी जीते हैं और निकाय चुनाव के लिए हम तैयार हैं। दिल्ली में अफवाह फैलाने का काम केजरीवाल ने बहुत किया लेकिन कोई काम नहीं आया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने की बात कह कर अपना ही नुकसान किया। हरियाणा के लोग तो खुद जहर पीकर लोगों को अमृत पिलाने का काम करते हैं।

केजरीवाल पर कसा तंज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले यमुना को साफ कराने का वादा किया था,लेकिन वो पूरा नहीं किया। दिल्ली में कोई काम नहीं किया। इसकी वजह से लोगों ने उन्हें हराने का काम किया। नारनौंद में नगर पालिका के चुनाव में जो भी पार्टी का निर्णय हो उसको मानकर अपने व्यक्ति को जीतने का काम करें। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम के पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने के लिए आज नारनौंद में आए थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जीताने का काम करें। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।