हरियाणा में रोहतक नगर निगम के चुनाव के लिए 2 मार्च को वोटिंग होगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार का स्वंय नामांकन भरवाया। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सीएम नायब सिंह सैनी ने पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के साथ चुनाव अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जहां 22 वार्ड के पार्षद उम्मीदवार भी मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम नायब सैनी ने अपने भाषण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कुछ पता नहीं चलता है। वह कुछ भी बोलते है लेकिन झूठ के पैर नहीं होते। हरियाणा सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन गुना गति से काम किया है।
जनता से की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक की जनता से अपील करते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाए। विधानसभा चुनाव में भाजपा के 240 संकल्प पत्र में से 18 हो चुके हैं पूरे और 10 पाइप लाइन में है। हमने जो कहा है वह पूरा करेंगे। रोहतक नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि और 22 पार्षदों को जिताने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



