नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने वाली है जहां देश के अलग अलग राज्यों में कड़ाके की ठंड औऱ शीत लहर का प्रकोप दिखाई दे रहा है। जिससे हरियाणा राज्य भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। हरियाणा के कई जिलों में दिन का तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा औऱ हिसार, बालसमंद और नारनौल में सबसे ठंडी रातें रही। हरियाणा में 5 से 10km प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है। बढती ठंड के कारण मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस शीतलहर से जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। अंबाला, अमृतसर और दिल्ली की तरफ जाने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित हुई है। कोहरे के कारण 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
हरियाणा में येलो अलर्ट जारी
हरियाणा में शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के हिसार, पलवल, जींद, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, भिवानी, चरखी-दादरी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। जिससे इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर से कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया की 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने के आसार है। जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हरियाणा में बारिश से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर चलने के साथ ही बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा समेत कई राज्यों 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी और प्रदेश में ठिठुरन भी बढेगी।


Download Android App
Download iOS App




