पलवल: पलवल शहर को जाम से निजात मिलेगी। केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के अनुसार एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी मोह मद सफी भी मौजूद थे। मोह मद सफी ने बताया कि पलवल में नेशनल हाईवे नंबर दो को 4 लेन से 6 लेन किए जाने के साथ पलवल में करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। एलिवेटिड पुल की लंबाई करीब 2 किलोमीटर से ज्यादा होगा। यह निर्माण कार्य 20 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
पुल क्रास करने के लिए दिल्ली की तरफ से आने वाले व्हीकल दिल्ली गेट से एंट्री करेंगे और अलावलपुर, बस स्टेंड चौराहा, अलीगढ चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक को क्रास करते हुए रेस्ट हाउस के नजदीक सिक्स लेन पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि सिक्स लेन की परिधि में आने वाले अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। सर्विस लेन और सड़क के उपर 66 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन को हटाया जा रहा हैं। बिजली विभाग ने इस बारे में काम शुरू कर दिया है। बिजली की ये लाइनें अंडरग्राउड बिछाई जाएगीं। नेशनल हाइवे पर बोरिंग कर जमीन की क्षमता मापी जा चुकी है। दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल के रास्ते मथुरा और आगरा जाने वाले पसेंजर को परेशानी नहीं हो इसके लिए रूट डायवर्ट के बोर्ड लगाए गए हैं। यात्री बिना रूकावट के फर्राटेदार सफर का आनन्द ले सकेंगे।
– भगत, देशपाल, ओमप्रकाश


Download Android App
Download iOS App



