पानीपत: दिल्ली रेलवे मंडल के डीआरएम डॉ अंशुल गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहीं डीआरएम डॉ गुप्ता जब लोको पायलट विश्राम घर का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां उपस्थित ट्रेन चालकों ने ओएस कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करते हुए बताया कि ओएस उनकी शिकायतों का निराकरण नहीं करते। मेडिकल कार्ड, लीव कार्ड, सैलरी को मामले को लेकर जाते है तो ओएस उन्हें टकरा देते है। रेलवे द्वारा दी जाने वाले सुविधाएं जैसे डस्टर, ड्रैस, साबुन, पानी की बोतलें भी ट्रेन चालकों को नहीं दी जा रही है। वहीं ओएस उन्हें सातवें वेतन आयोग का बकाया भुगतान भी नहीं दिलवा रहे है।
ओएस के तानाशाही पूर्ण व्यवहार के कारण पानीपत में नियुक्त ट्रेन चालक मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। ट्रेन चालकों की शिकायतों को सुन कर डीआरएम डॉ गुप्ता ने जल्द ही उनकी शिकायत दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं डीआरएम डॉ गुप्ता ने रेलवे स्टेशन की हर विंग की गहनता से जांच की। उन्होंने रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण के प्रस्ताव को जल्द पास कराने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन पर हर रोज सही तरीके से सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे की केंटिनों में रखे खाद्य पदार्थों की भी जाँच की । उन्होंने रेलवे स्टेशन के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी कल्याण, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर आदि भी उपस्थित रहे।
(राकेश कुमार)


Download Android App
Download iOS App



