हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक के साथ हुआ धोका हुआ है। साइबर ठगों ने “प्ले बॉय” की नौकरी देने का झासा दे कर 90 हजार रुपए की ठगी की। दरअसल ये घटना युवक को फेसबुक पर प्लेबॉय की नौकरी का दिलासा दे कर युवक के साथ धोका दिया और यही नहीं आरोपितों ने हर मीटिंग में युवक को 20 से 30 हजार रुपए कमाने का लालच भी दिया। जबकि युवक से रजिस्ट्रेशन से लेकर होटल प्राइवेसी कार्ड व मसाज किट के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करवाए। दरअसल युवक को आसानी से अच्छी कमाई करने की उम्मीद में युवक उनके झांसे में आ गया और उसने कुल 89,750 रुपये गंवा दिए।
नौकरी के झासा देकर वसूला हजारों रुपया
जानकारी के मुताबिक, युवक को प्लेबॉय जॉब के जरिए कम समय में अधिक पैसे कमाने का सपना दिखाया गया। आरोपियों ने उसे बताया कि इस काम में हर मीटिंग के लिए मोटी रकम दी जाएगी। आकर्षक ऑफर के कारण युवक उनकी बातों पर विश्वास करने लगा। इसके बाद पीड़ित युवक से अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करवाए गए। युवक ने कमाई शुरू होने की उम्मीद में रकम दे दी, लेकिन उसे वादा किए गए पैसे नहीं मिले। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर अपने साथ हुए धोके की जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक, उसके साथ कुल 89,750 रुपये की ठगी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान कर रही है पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उन्होंने युवक को किस तरह अपने जाल में फंसाया। पैसों के लेन-देन और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक को 20 से 30 हजार रुपए देने का दावा
पीड़ित के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित से रजिस्ट्रेशन के लिए 1,200 रुपये मांगे गए,और प्रत्येक मीटिंग के बदले 20 से 30 हजार रुपये मिलने का दावा किया। इसके बाद उससे होटल प्राइवेसी कार्ड बनाने के लिए 6,150 रुपये, रूम स्कैनर कार्ड के लिए 6,000 रुपये, मसाज किट किराये पर लेने के लिए 9,000 रुपये और किट खरीदने के नाम पर 18,000 रुपये जमा करवाए गए।
पुलिस ने कहा ऑनलाइन नौकरी के ऑफर से रहें सावधान
पुलिस ने बताया की यह मामला ऑनलाइन नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत बताता है। साथ ही नौकरी के बदले पहले पैसे मांगने और कम समय में मोटी कमाई का लालच देने वाले ऑफर से सावधान रहना चाहिए। किसी भी जॉब को स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना भी बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



