गुरुग्राम,पटौदी : कार में सफर करना भी अब खतरे से खाली नहीं रह गया है। सड़क पर दौड़ती कार में कब, कहां और कैसे आग लग जाये, इसका काई भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक दिन पहले ही फर्रूखनगर क्षेत्र में दौड़ती कार में आग लगने से एक सवार जिंदा जल गया। ऐसी ही एक और दुर्घटना शनिवार देर रात के समय पटौदी क्षेत्र में मऊ गांव के पास में हुई। सौभाग्य की बात यह रही कि कार सवारों को समय रहते कार की खिड़की व अन्य शीशे तोड़कर बाहर निकाल लिया गया। क्यों कि कार के दरवाजे भी अचानक लॉक हो गए थे।
कृष्णा कालोनी जींंद निवासी भूपेंद्र व एक साथी कार होंडा अमेंज में सवार होकर मऊ के रास्ते से होते हुए पटौदी की तरफ आ रहे थे। अचानक ही कार में मऊ के पास आग लग गई और अचानक कार के दरवाजे भी लॉक हो गए। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी गई। इसके बाद में पटौदी से दमकल की गाड़ी लेकर राकेश कुमार, अनुपाल, हरिश कुमार व कृष्ण मौके पर पहुंचे। बिना देरी किये सुलगती कार को पानी डालकर आग बुझाई। बताया गया है कि कार में लगी आग देखकर मौके पर पहुंचें ग्रामीणों ने कार सवारों को बचाने के लिए दरवाजे खोलने का प्रयास किया।


Download Android App
Download iOS App



