HARYANA में फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट एक साल के लिए बढ़ा, 200 यूनिट तक छूट

Summary :

200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च पर एफएसए देना होगा

हरियाणा सरकार ने बिजली पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट को अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दिया है। जिसके कारण उपभाक्ताओं के 47 पैसे प्रति यूनिट एफएसए मे देना पड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक इस फ़ैसले से हरियाणा के लगभग 84, लाख बिजली उपभोक्ता प्रभावित होंगे। लेकिन बिजली विभाग ने 200 यूनिट तक बिजली ख़र्च करने वाले उपभोक्ताओं को राहत भी दी है उनको एफएसए से छूट मिलेगी।

जिन लोगों का बिजली बिल 200 यूनिट या उससे कम का आता है तो उन्हें एफएसए नहीं देना होगा। 200 से एक भी यूनिट ज्यादा खर्च करने पर एफएसए की वसूली की जाएगी। उपभोक्ताओं को नए सत्र 201 यूनिट बिजली बिल पर 4.47 रुपए अतिरिक्त देने होंगे सरकार ने बिजली निगम पर बढ़ रहे डिफॉल्टिंग अमाउंट के चलते यह वसूली जारी रखी है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 43 लाख 57 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के करीब 37 लाख 39 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को 2024 में एक राहत भी दी थी। जून 2024 में सरकार ने मासिक शुल्क को माफ कर दिया था। जिसके बाद से प्रदेश में जिन घरों में 2 किलोवाट तक के मीटर लगे हैं, उन्हें केवल खर्च की गई यूनिट का बिजली बिल भरना पडा था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।