एक और Hit and Run Case, गुरुग्राम में साइकिलिंग कर रहे Businessman को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO

Summary :

Gurugram Businessman Hit by Car: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल सुबह लगभग 7:15 बजे साइकिलिंग के लिए निकले 58 वर्षीय व्यापारी अमिताभ जैन को तेज रफ्तार में आ रही दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। Gurugram Businessman Hit by Car: अमिताभ…

Gurugram Businessman Hit by Car: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल सुबह लगभग 7:15 बजे साइकिलिंग के लिए निकले 58 वर्षीय व्यापारी अमिताभ जैन को तेज रफ्तार में आ रही दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Gurugram Businessman Hit by Car: अमिताभ जैन के रूप में हुई मृतक की पहचान

अमिताभ जैन दवा कारोबार से जुड़े एक प्रसिद्ध नाम थे। वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से सुबह की साइकिलिंग करते थे और शहर के अलग-अलग इलाकों में साइकिल चलाना उनका रोज का शौक था। परिवार में उनका बेटा लंदन की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है और बेटी बेंगलुरु की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक और सदमे का माहौल है।

Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)
Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)

Gurugram Accident News: CCTV में कैद हिट एंड रन, कार चालक हुआ फरार

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि अमिताभ जैन सड़क के किनारे अपनी साइकिल से शांत गति में जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सेंट्रो कार अचानक उन्हें टक्कर मारती है और बिना रुके तुरंत मौके से भाग जाती है।गुरुग्राम पुलिस ने फुटेज की मदद से कार का नंबर और वाहन मालिक का पता निकाल लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश तेजी से की जा रही है।

Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)
Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)

Cycling Road Accident: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके अनुसार, मृतक के परिवार की ओर से अभी तक हत्या जैसी किसी आशंका की शिकायत नहीं आई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी, गाड़ी से जुड़े दस्तावेज़ और अन्य डिजिटल सबूत शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)
Gurugram Businessman Hit by Car (credit S-M)

तेज रफ्तार का बढ़ता खतरा, स्थानीय लोगों में चिंता

यह हादसा एक बार फिर गुरुग्राम की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय सड़कें साइकिलिस्टों और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से भरी रहती हैं, ऐसे में तेज रफ्तार वाहन बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म देते हैं।लोगों की मांग है कि पुलिस को इस तरह के इलाकों में स्पीड कंट्रोल, सख्त निगरानी और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: सुंदर बच्चों से नफरत! अपने बेटे समेत 4 बच्चों की हत्या करने वाली साइको किलर महिला गिरफ्तार, पानी में डुबोकर लेती थी जान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।