Panipat 4 Children Murder: हरियाणा के पानीपत के गांव नौल्था में सोमवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बारात चढ़ने से पहले 6 साल की बच्ची विधि का शव घर के अन्दर स्टोर रूम में पानी से भरे प्लास्टिक टब में मिला। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि इसी परिवार में बीते कुछ सालों में दो और बच्चों की ठीक इसी तरह डूबने से मौत हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरूआती पूछताछ में एक महिला और परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शक जताया कि ये हादसा नहीं हत्या है। पहले इसे डूबने की दुर्घटना समझा गया, लेकिन दादा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब इस मामले में बच्ची की हत्या करनी वाली साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले पहले भी अपने बेटे समेत कई बच्चों की जान ले चुकी है।
Panipat Psycho Killer Woman: टब में डुबोकर 6 साल की बच्ची को मारा

सोमवार को करीब डेढ़ बजे बारात नौल्था गांव से रवाना हुई थी।पल सिंह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर आया कि विधि गायब हो गई है और वह मिल नहीं रही। इसके बाद बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के बाद ओमवती (बच्ची की दादी) शादी वाले घर की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम के पास पहुंची। स्टोर रूम का कुंडा लगा हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर रखे पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन पर थे। उन्होंने तुरंत ही विधि को पानी से बाहर निकाला।
इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया, बच्ची को एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची बताई जा रही है।
Panipat Crime News: चाची ही निकली बच्ची की कातिल

इस मामले में खुलासा हुआ है कि 6 साल की निधि की हत्या उसकी चाची ने ही की है। चाची मासूम को खाना खिलाने के बहाने ले गई और पानी के टब में बच्ची का मुंह डुबोकर हत्या कर दी और बाहर से कमरा बंद कर दिया, ताकि किसी को इस बात का पता न चले।
Panipat 4 Children Murder: अपने बेटे की भी हत्या कर चुकी है
बताया जा रहा है कि उस साइको किलर महिला ने पहले भी तीन मासूमों की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो सुंदर बच्चियों की हत्या करती थी। साल 2023 में सोनीपत के भावड में उसने अपनी भांजी की हत्या करने के बाद अपने बेटे की भी हत्या कर दी ताकि किसी को उसपर शक ना हो।
यह भी पढ़ें: PUBG खेलता था पति, पत्नी ने मना किया तो गला घोटकर कर दी हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी























