Husband Kills Wife PUBG Addiction: आजकल कुछ लोग गेम के नशे में इतना ज्यादा डूब जाते हैं कि अपनी असल जिंदगी भूल जाते हैं। आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसमें गेम के चक्कर में कुछ लोगों ने अपने ही घरवालों को मौत के घाट उतर दिया। इससे आप समझ सकते हैं कि गेम किस तरह दिमाग पर हावी हो रहा है।
हाल ही में भी मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पबजी खेलने के शौकीन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि पबजी गेम खेलने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और अपने साढ़ू को मैसेज करके उसने घटना की जानकारी दी।
PUBG Playing Husband Murder Case: गेम की लत में ली पत्नी की जान

मिली जानकारी के अनुसार, 5 मई 2025 को नेहा की शादी गुढ़वा निवासी रंजीत से हुई थी। शादी के 6 महीने के बाद ही रंजीत को पबजी गेम खेलने की लत बढ़ गई और वह पत्नी की बात नहीं सुनता था। आरोप है कि वह लगातार नेहा से दहेज की मांग भी करता था, जिसे पूरा न करने पर दोनों में झगड़ा होता था। रंजीत दिनभर कोई काम नहीं करता था, बस गेम खेलता रहता था।

आरोप है कि पत्नी द्वारा बोला गया कोई भी काम रंजीत नहीं करता था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना वाले दिन नेहा ने पति रंजीत की गेम खेलने के बजाय नौकरी करने की सलाह दी, तो वह भड़क उठा और गमछे से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे, जिन्हें इस बात की कोई भनक तक नहीं लगी।
Shocking Murder Over PUBG: ‘नेहा को मैंने मार दिया है…’

पत्नी की हत्या करने के बाद रंजीत ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और खुद फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने साढ़ू को मैसेज किया कि ‘नेहा को मैंने मार दिया है, आकर उसका शव ले जाओ।’ यह संदेश मिलते ही नेहा के मायके में हड़कंप मच गया। वह लोग तुरंत नेहा के ससुराल पहुंचे, जहां कमरे में नेहा का शव पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और मायके वालों के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पति रंजीत की तलाश भी कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, शराब माफिया को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली


Download Android App
Download iOS App



