बिहार में 48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, शराब माफिया को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

Summary :

Chapra Bihar Encounter: बिहार में नई सरकार का गठन होते ही 12 दिनों के भीतर ये तीसरा एनकाउंटर है और 48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर। छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात तस्कर अजय राय पुलिस की गोली से घायल हो गया और फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिहार में लगातार एनकाउंटर से अपराधियों में दहशत है। एसएसपी ने साफ संदेश दिया कि अगर अपराधी हथियार उठाएंगे, तो पुलिस भी कड़ा जवाब देगी। Encounter In Bihar: नाव से ले जा रहे थे शराब घटना मंगलवार रात…

Chapra Bihar Encounter: बिहार में नई सरकार का गठन होते ही 12 दिनों के भीतर ये तीसरा एनकाउंटर है और 48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर। छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात तस्कर अजय राय पुलिस की गोली से घायल हो गया और फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिहार में लगातार एनकाउंटर से अपराधियों में दहशत है। एसएसपी ने साफ संदेश दिया कि अगर अपराधी हथियार उठाएंगे, तो पुलिस भी कड़ा जवाब देगी।

Encounter In Bihar: नाव से ले जा रहे थे शराब

Chapra Bihar Encounter
Encounter In Bihar (Image- Social Media)

घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों तस्कर नाव से भारी मात्रा में शराब लेकर मांझी इलाके के दुर्गा घाट पर उतर रहे था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास पहले से जाल बिछा दिया था। जैसे ही नाव किनारे पर लगी, तस्करों ने पुलिस को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। जिसके पहचान अजय राय के रूप में हुई है।

Chapra Bihar Encounter: हथियार और 600 लीटर शराब बरामद

Chapra Bihar Encounter
Chapra Bihar Encounter (Image- Social Media)

घायल तस्कर अजय राय को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा और 600 लीटर शराब बरामद हुई है। फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरे तस्कर साथी सुकेश कुमार ने भी मौके पर ही सरेंडर कर दिया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद 12 दिनों के भीतर बिहार में ये तीसरा एनकाउंटर है।

Bihar Encounter News: पहले शिकारी राय और अब अजय राय का एनकाउंटर

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पूरे शराब माफिया नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। संदेह है कि इनके तार बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा के बड़े गिरोहों से जुड़े हो सकते है। यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गयी और कहां ले जाई जा रही थी। मांझी इलाके में पिछले कुछ महीनों में शराब तस्कर के मामले तेजी से सामने आए हैं। बिहार में नई सरकार बनने के साथ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और यह मुठभेड़ उसी सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

पुलिस के लगातार एनकाउंटर से अपराधी दहशत में हैं। आम लोगो को भी अब ये लग रहा है कि सच में कानून राज लौट आया है। अपराधी अब पहले की तरह बेखौफ नहीं घूम रहे। पिछले कुछ दिनों में कुख्यात शिकारी राय का हाफ एनकाउंटर हुआ था और अब अजय राय को पुलिस मुठभेड़ में धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: सम्राट के गृहमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन! छपरा में कुख्यात शिकारी राय का एनकाउंटर, एक दिन पहले किया था मर्डर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।