Chapra Police Encounter: बिहार में सम्राट चौधरी की पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में है। छपरा में 01 दिसंबर, सोमवार को सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल,बीते रविवार को दोपहर छपरा में पुलिस लाइन के पास एक हत्या हुई थी। इस मामले पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शिकारी राय को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी के पैर पर गोली लगी, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
Police encounter in Chapra: कुख्यात शिकारी राय का हाफ एनकाउंटर

एसएसपी ने बताया कि जिस हथियार की शिनाख्त हुई, उस बारे में आरोपी ने बताया कि बगीचे में रखे हुए हैं। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची, उस दौरान वहां पर हथियार निकालने के बाद उसने फायरिंग कर दी। इस क्रम में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। वहां से पुलिस ने दो पिस्टल, आठ जिंदा गोली और दो खोखा के साथ तीन मैगजिन बरामद किया है।
कुमार आशीष ने कहा कि कड़ी पूछताछ के बाद इसने स्वीकार किया कि कल यानी रविवार को हुई घटना में ये शामिल था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जाहिर हो रहा है कि यह उस हत्याकांड में शामिल था। इसके अन्य साथियों की पहचान भी हो गई है, जिनके लिए एसआईटी की टीम लगातार काम कर रही है।
Chapra Crime News: लूट और हत्या के 6-7 केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, घायल शिकारी राय पर लूट और हत्या के 6-7 केस दर्ज हैं। रविवार को हुए हत्याकांड में मारा गया व्यक्ति भी प्रोफेशनल शूटर था। उस पर भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, वो कई जिलों में मर्डर के कांडों में शामिल रहा है। इन लोगो को आपस में शक था कि ये उसे मार देगा या उसे ये मार देगा। इसी के चलते शिकारी राय ने घटना को अंजाम दिया।
रविवार को हुए हत्याकांड के बाद से वह फरार था और इलाके में पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसके पैर पर गोली लगी।
यह भी पढ़ें: बक्सर में बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 18 अपराधी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App



