Atmaram Live Film Review: Social Media के पीछे कैसी है असली दुनिया, क्या इस फिल्म से दर्शकों को चल पाएगा पता?

Summary :

Atmaram Live Film Review: फिल्ममेकर निहारिका साहनी की डेब्यू फीचर फिल्म ‘आत्माराम लाइव’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं। बता दें, इस फिल्म सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनने की चाहत और कंटेंट क्रिएशन को लेकर चल रही होड़ के बारे में दिखाया गया है, साथ ही ये भी बताया गया इससे लोगों को क्या-क्या खामियाज़ें भुगतने पड़ सकते है। इस फिल्म की ख़ास बात ये है कि निर्देशक ने इसे एक नए और सटायरिक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के साथ-साथ उन्हें एंटरटेन भी करता है। Atmaram…

Atmaram Live Film Review: फिल्ममेकर निहारिका साहनी की डेब्यू फीचर फिल्म ‘आत्माराम लाइव’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं। बता दें, इस फिल्म सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनने की चाहत और कंटेंट क्रिएशन को लेकर चल रही होड़ के बारे में दिखाया गया है, साथ ही ये भी बताया गया इससे लोगों को क्या-क्या खामियाज़ें भुगतने पड़ सकते है। इस फिल्म की ख़ास बात ये है कि निर्देशक ने इसे एक नए और सटायरिक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के साथ-साथ उन्हें एंटरटेन भी करता है।

Atmaram Live Film Review: सोशल मीडिया पर नाम कमाने की कोशिश

कहानी एक छोटे कस्बे के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सपने सोशल मीडिया पर बड़ा नाम कमाने के हैं। हालांकि उसके पिता उससे एक इंजीनियर बनने की उम्मीद लगाते हैं, लेकिन उसका मन पूरी तरह डिजिटल दुनिया में बस चुका है। शहर पहुंचने के बाद वह अपने सरदार दोस्त जो सब्ज़ी मंडी में काम करता है उनके साथ वीडियो बनाने की कोशिश करता है, लेकिन लगातार कोशिशों के बाद भी वो कामयाब नहीं हो पाता।

Atmaram Live Film Review
Atmaram Live Film Review (Credit: Social Media)

इसी दौरान उसके दोस्त के दादा जी का निधन हो जाता है। वहीं अंतिम संस्कार में मौजूद इन्फ्लूएंसर को नए हॉरर कंटेंट का आइडिया आता है और इसी को शूट करते हुए उसका पैर जली चिता की राख पर पड़ जाता है। यही राख उसके जूते में फंसकर “आत्माराम” की अजीबोगरीब मौजूदगी का कारण बनती है। इसके बाद दोनों दोस्तों की जिंदगी में अनहोनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं। इसी बीच अपनी दादी के निधन से दुखी एक लकड़ी वैष्णवी भी इस रहस्य में उलझ जाती है, जिसके बाद कहानी और दिलचस्प हो जाती है।

Atmaram Live Story: क्या है फिल्म की खासियत

Atmaram Live Story
Atmaram Live Story (Credit: Social Media)

फिल्म सोशल मीडिया की लत और फेक फेम की सच्चाई को दिखाया गया है. इसके साथ ही कई सीन्स में कॉमेडी और हॉरर का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का काम भी करता है। बात करें, फिल्म की Director Niharika Sahni की तो कहा जा सकता है कि निहारिका साहनी ने कम बजट और नए कलाकारों के साथ इस अच्छी फिल्म को बड़े परदे पर बखूबी दिखाया है।

इस फिल्म में विट्ठल चड्ढा, आकाशदीप सिंह और अव्याना शर्मा ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म का फर्स्ट पार्ट थोड़ा स्लो है लेकिन इंटरवल के बाद कहानी रफ्तार पकड़ती है और क्लाइमेक्स तक इंटरेस्ट बनाए रखती है।

देखें या नहीं?

‘आत्माराम लाइव’ सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर करने वाला सिनेमा है। यह फिल्म बताती है कि एक बड़ा नाम होना ज़रूरी नहीं बल्कि ज़रूरी है ईमानदार कहानी और मजबूत कंटेंट। कुल मिलाकर, हॉरर, कॉमेडी और सोशल मीडिया सटायर से भरी इस फिल्म को आप एक बार ज़रूर देख सकते है। Punjabkesari.com इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स की रेटिंग देता है।

ये भी पढ़ें: Finale Week से पहले Gaurav Khanna पर भड़की Tanya Mittal, बोली: “ऐसे घटिया कैप्टन…”

Yashika Jandwani