Finale Week से पहले Gaurav Khanna पर भड़की Tanya Mittal, बोली: “ऐसे घटिया कैप्टन…”

Gaurav Kahnna And Tanya

Gaurav Khanna And Tanya: ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं जब इस सीजन का विनर सामने आ जाएगा। टॉप 5 में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने जगह बना ली है। वहीं बीते ‘वीकेंड का वार’ में अशनूर कौर और शहबाज बदेशा शो से बाहर हो गए, जिसके बाद मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। लेकिन फिनाले वीक में पहुंचने के बाद भी शो में अभी भी ड्रामा, विवाद और जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। हाल ही शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Gaurav Khanna And Tanya: गौरव खन्ना और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस

Gaurav Khanna And Tanya
Gaurav Khanna And Tanya (Credit: Social Media)

सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में इस हफ्ते कैप्टन बने गौरव खन्ना और फिनाले की रेस में शामिल तान्या मित्तल के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है। इस दौरान हाउस ड्यूटी को लेकर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल जाती है। वीडियो में गौरव तान्या से कहते हैं “जो करना है करो। मैं ऐसी बात करूंगा। अगर यहां नहीं रहना है तो चले जाओ। मैं ऐसे ही बोलूंगा।”

Bigg Boss 19 Update
Bigg Boss 19 Update

गौरव की ऊंची आवाज सुनकर तान्या नाराज हो जाती हैं और जवाब देते हुए कहती हैं “आप मुझसे आराम से बात करेंगे। मुझसे ऊंची आवाज में मत बात कीजिए। मैं अपना खाना खुद बनाऊंगी। ऐसे घटिया कैप्टन के लिए मैं काम नहीं कर सकती। मैं किसी की नौकर नहीं हूं और बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करूंगी।”
बता दें, दोनों के बीच हुई बहस ने एक बार फिर घर के माहौल को और गरमा दिया है।

BB 19 Finale Week: फरहाना और मालती के बीच दिखी टकरार

BB 19 Finale Week
BB 19 Finale Week (Credit: Social Media) 

इतना ही नहीं गौरव और तान्या के झगड़े के साथ-साथ घर में एक और बड़ी लड़ाई देखने को मिली और इस बार आमने-सामने थीं फरहाना भट्ट और मालती। फरहाना ने आरोप लगाया है कि मालती की डबल पर्सनालिटी हैं एक तरफ उनकी हरकतें कुछ और होती हैं जबकि वो खुद को कुछ और बताती हैं। फरहाना कहती है कि मालती उन्हें घर में अलग-थलग करने की कोशिश कर रही हैं और चाहती हैं कि घर वाले उनसे बात न करें। इतना ही नहीं, फरहाना ने यह भी कहा कि अमाल मलिक के साथ उनकी दोस्ती टूटने की असली वजह भी मालती ही हैं। इस आरोप के बाद घर का माहौल और भी गरमा जाता है।

Bigg Boss 19 Update: घरवालों की लगी क्लास

BB 19 Finale Week
BB 19 Finale Week (Social Media) 

इस सभी विवादों के बीच फिनाले वीक में घर में मीडिया की एंट्री भी हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर्स ने कंटेस्टेंट्स से कई कठिन और सीधे सवाल पूछते हुए नज़र आ रहे है। इस दौरान सबसे ज्यादा तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को सबसे ज्यादा ग्रिल किया गया। फरहाना को उनके द्वारा टीवी एक्टर्स और इंडस्ट्री पर दिए गए बयान को लेकर घेरा गया। रिपोर्टर्स ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने शब्दों पर कायम हैं या उन्हें अपने बयान पर पछतावा है। तान्या से भी उनके बदलते एक्वेशन्स और गेम स्ट्रेटजी को लेकर कई तीखे सवाल पूछे गए।

फिनाले वीक होगा धमाकेदार

Bigg Boss Contestant
Gaurav Khanna And Tanya (Social Media) 

नए प्रोमो और घर में हो रही चीज़ों को देखते हुए यह साफ है कि बिग बॉस 19 का आखिरी हफ्ता भी पूरे सीजन की तरह हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहने वाला है। कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती टकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुश्किलें और कड़े टास्क, इन सबके बीच अब दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। फिलहाल घर में हर पल नया मोड़ और नया विवाद देखने को मिल रहा है, जिससे यह तो पक्का है कि बिग बॉस 19 का फिनाले वीक दर्शकों के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है।

ये भी पढ़ें: आखिर ऐसा क्या हुआ जो Naseeruddin Shah को मांगनी पड़ी Anupam Kher से माफ़ी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।