यूपी के इस शहर में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली; जानें पूरा मामला

Summary :

Bulandshahr Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। कोर्ट से लौट रहे युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। इसी मामले में बदमाशों को खोज रही पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस पर गोलीबारी करने के आरोप में तीन लोगों पर कार्रवाई हुई है। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। UP Encounter News: क्या है पूरा मामला? इस घटना पर सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस…

Bulandshahr Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। कोर्ट से लौट रहे युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। इसी मामले में बदमाशों को खोज रही पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस पर गोलीबारी करने के आरोप में तीन लोगों पर कार्रवाई हुई है। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP Encounter News: क्या है पूरा मामला?

Bulandshahr Encounter
Bulandshahr Encounter

इस घटना पर सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिनको पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो, वो नहीं रुके और पुलिस टीम पर गोली चलाने लगे। जिस पर पुलिस तीन ने बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

Bulandshahr Crime News Today: पुलिस पर चलाई गोलियां

बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को एक अन्य साथी के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बदमाश कुख्यात अपराधी हैं, जिन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कोर्ट से लौट रहे दूसरे युवकों पर फायरिंग की। इस मामले में खुर्जा थाने में केस दर्ज किया गया है। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

Bulandshahr Encounter: इन लोगों को भेजा गया जेल

Bulandshahr Encounter
Bulandshahr Encounter

घायल बदमाशों की पहचान मुकेश पुत्र राजकुमार, निवासी गौतमनगर (सिटी स्टेशन के पीछे), थाना खुर्जा नगर और पवन ठाकुर पुत्र मनोज कुमार राघव, निवासी मौहल्ला सिटी स्टेशन (बालाजी मंदिर के पीछे), थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई है। तीसरे बदमाश की पहचान युवराज उर्फ युधिष्ठिर उर्फ डॉन पुत्र ब्रजनन्दन, निवासी मौहल्ला सिटी स्टेशन, गली नंबर 5, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक मिस कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें: अदीयाला जेल में इमरान खान और उनकी बहन उजमा की हुई मुलाकात, इस हाल में पाकिस्तान के पूर्व PM

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।