Winter में इस तरीके से बनाएं Healthy and Tasty मेथी का पराठा, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

Summary :

Methi Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम हो और पराठे न बनें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ठंड के मौसम में अगर दिन की शुरुआत गरमा-गरम पराठे से हो जाए, तो पूरा दिन बेहतरीन हो जाता है। सुबह के नाश्ते में आपने आलू या प्याज के पराठा जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मेथी का पराठा ट्राई किया हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे, मेथी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी। यह सर्दियों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। साथ ही अगर इसे दही या मक्खन के साथ खाया जाए, तो इसका स्वाद बेहतरीन लगता है।…

Methi Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम हो और पराठे न बनें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ठंड के मौसम में अगर दिन की शुरुआत गरमा-गरम पराठे से हो जाए, तो पूरा दिन बेहतरीन हो जाता है। सुबह के नाश्ते में आपने आलू या प्याज के पराठा जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मेथी का पराठा ट्राई किया हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे, मेथी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी। यह सर्दियों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। साथ ही अगर इसे दही या मक्खन के साथ खाया जाए, तो इसका स्वाद बेहतरीन लगता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका।

Methi Paratha Recipe: मेथी पराठा बनाने की सामग्री

Methi Paratha Recipe
Methi Paratha Recipe (Source: social media)
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • ताजी मेथी की पत्तियां – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • तेल या घी – पराठा सेंकने के लिए

Methi Paratha Recipe in Hindi: मेथी पराठा बनाने की विधि

Methi Paratha Recipe in Hindi
Methi Paratha Recipe in Hindi (Source: social media)
  1. मेथी को अच्छी तरह काटकर उबाल लें। जब मेथी उबल जाए तो इसका पानी निकाल लें।
  2. अब एक बाउल में आटा लें, उसमें मेथी की पत्तियां और सभी मसाले डालें।
  3. धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
  4. आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें।
  5. अब आटे की लोइयां बनाकर बेलें।
  6. तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाकर पराठा दोनों तरफ से सुनहरा सेकें।

मेथी का पराठा सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के भोजन में खाना सबसे अच्छा माना जाता है। मेथी पराठा को दही, अचार, चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं। यह चाय के साथ भी स्वादिष्ट लगता है।

Also Read: Bone Strength और Blood Sugar को कंट्रोल करने के लिए सर्दियों में रोजाना खाएं बाजरे की रोटी, मिलेंगे 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।