Samantha Ruth Prabhu की वेडिंग रिंग की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए इस अंगूठी की ख़ासियत?

Summary :

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price: महीनों की अटकलों के बाद, Samantha Ruth Prabhu और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर को अपनी शादी कन्फर्म की। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग फाउंडेशन में हुई अपनी शादी की शांत तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इस कपल के सिंपल और पर्सनल सेलिब्रेशन पर ऑनलाइन अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन एक बात जो तुरंत चर्चा का विषय बन गई, वह थी एक्टर की शानदार वेडिंग रिंग—एक हटके डिज़ाइन जिसके बारे में ज्वेलरी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह किसी इंडियन सेलिब्रिटी द्वारा पहनी गई सबसे यूनिक रिंग में से एक है। Samantha Ruth Prabhu Wedding…

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price: महीनों की अटकलों के बाद, Samantha Ruth Prabhu और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर को अपनी शादी कन्फर्म की। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग फाउंडेशन में हुई अपनी शादी की शांत तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इस कपल के सिंपल और पर्सनल सेलिब्रेशन पर ऑनलाइन अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन एक बात जो तुरंत चर्चा का विषय बन गई, वह थी एक्टर की शानदार वेडिंग रिंग—एक हटके डिज़ाइन जिसके बारे में ज्वेलरी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह किसी इंडियन सेलिब्रिटी द्वारा पहनी गई सबसे यूनिक रिंग में से एक है।

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price: सामंथा की वेडिंग रिंग की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price
Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price( Source: Social Media)

यह कोई क्लासिक सॉलिटेयर या सेफ डिजाइन नहीं है, यह एक रेयर कलेक्टर पीस है जो डायमंड्स से बना एक नया चैप्टर जैसा लगता है। एक्सपर्ट और कंटेंट क्रिएटर प्रियांशु गोयल ने अपनी इंस्टाग्राम रील में बताया कि रिंग के फ्रेम को एक-एक करके देखने के बाद ये जाहिर हो रहा है कि इसके बीच में लगभग 2 कैरेट का एक लोजेंज पोर्ट्रेट कट डायमंड है और इसके चारों ओर पंखुड़ियों जैसे आकार के 8 कस्टम पोर्ट्रेट कट डायमंड्स हैं। यह उनके हाथ पर आसानी से दिखता है लेकिन इसके पीछे की इंजीनियरिंग बहुत कॉम्प्लेक्स है। दुनिया में कुछ ही वर्कशॉप इस लेवल पर पोर्ट्रेट डायमंड्स को काटते और असेंबल करते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग की कीमत

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price( Source: Social Media)
Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price( Source: Social Media)

भले ही एक नजर में उनकी अंगूठी प्लास्टिक की लगे या कोई अटपटा डिजाइन लगे, लेकिन असल में ये बेहद कीमती है। इस रिंग की कीमत आसानी से लगभग ₹1.5 करोड़ हो सकती है। ये रिंग एक फुल स्टेटमेंट पीस। बोल्ड, मॉडर्न, इमोशनल और ऐसा कुछ भी नहीं जो अब तक किसी सेलिब्रिटी ने पहना हो। राज की एक खूबसूरत पसंद और Samantha Ruth Prabhu की टाइमलेस और निडर एनर्जी के लिए एक परफेक्ट मैच है। कई लोगों ने इस वेडिंग रिंग को देखने के बाद यही कहा कि ये ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग से भी ज्यादा यूनिक है।

सेलिब्रेटी जूलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल का वायरल हुआ वीडियो

Samantha Ruth Prabhu के बारे में

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price( Source: Social Media)
Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price( Source: Social Media)

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फैमिली मैन 3 के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ विवाह किया, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Also Read: Naga Chaitanya से तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu ने किया Move On, इस Director संग लिए सात फेरे!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।