भावनगर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में 15-16 अस्पताल; 20 बच्चे को किया रेस्क्यू

Summary :

Bhavnagar Complex Fire: गुजरात के भावनगर शहर में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग बिल्डिंग में मौजूद एक पैथोलॉजी लैब में लगी। इस बिल्डिंग में 10-15 अस्पताल हैं। आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू किया गया। सूत्रों के अनुसार, 15 से 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सभी मरीजों को तत्काल सर टी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी भी तरह…

Bhavnagar Complex Fire

Bhavnagar Complex Fire: गुजरात के भावनगर शहर में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग बिल्डिंग में मौजूद एक पैथोलॉजी लैब में लगी। इस बिल्डिंग में 10-15 अस्पताल हैं। आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू किया गया। सूत्रों के अनुसार, 15 से 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सभी मरीजों को तत्काल सर टी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Bhavnagar Hospital Fire: 15-20 बच्चों और मरीजों को रेस्क्यू किया

Bhavnagar Complex Fire
Bhavnagar Hospital Fire (Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स में स्थित अस्पताल में करीब 20 बच्चे भर्ती थे। आग लगी देख लोगो ने फायर डिपार्टमेंट को तुरंत सूचित किया, लेकिन लोगों ने उनके आने का इंतजार नहीं किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत खिड़की तोड़कर, सीढ़ी लगाई और बच्चों को चादर में लपेटकर एक-एक करके बाहर निकालना शुरू कर दिया। लोगो की सतर्कता और सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई।

जानकारी की अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह भावनगर का ‘समीप कॉमप्लेक्स’ है। इसमें कई सारे ऑफिस, बच्चों के अस्पताल समेत कई हॉस्पिटल बने हैं। इमारत में आग लगते ही धुंए के गुब्बार उठने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Gujarat Fire News: आग बुझाने में एक घंटा लगा

Bhavnagar Complex Fire
Gujarat Fire News (Image- Social Media)

प्रशासन की कड़ी मेहनत और मशक्कत के करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। अब सवाल ये उठता है कि इतनी भीड़-भाड़ वाले कॉम्प्लेक्स में बच्चों का अस्पताल और एक ही बिल्डिंग में कई अस्पताल होना कहां तक सही है? आग कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी और पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस आग को बुझाने में 5 फायरफाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दहेज की चीजें अब वापस मांगना होगा आसान!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।