Naga Chaitanya से तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu ने किया Move On, इस Director संग लिए सात फेरे!

Summary :

Samantha Raj Nidimoru Wedding: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और पॉपुलर फिल्ममेकर राज निदिमोरू के रिलेशनशिप की चर्चाएं लंबे समय से सुर्खियों में थी । हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर कई मौकों पर देखी गई नज़दीकियों ने इन चर्चाओं को और हवा ज़रूर दी है। वहीं अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सभी फैंस को चौका दिया है। Samantha Raj Nidimoru Wedding: सामंथा के पोस्ट से क्यों फैंस हुए हैरान बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स में…

Samantha Raj Nidimoru Wedding: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और पॉपुलर फिल्ममेकर राज निदिमोरू के रिलेशनशिप की चर्चाएं लंबे समय से सुर्खियों में थी । हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर कई मौकों पर देखी गई नज़दीकियों ने इन चर्चाओं को और हवा ज़रूर दी है। वहीं अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सभी फैंस को चौका दिया है।

Samantha Raj Nidimoru Wedding: सामंथा के पोस्ट से क्यों फैंस हुए हैरान

Samantha Raj Nidimoru Wedding
Samantha Raj Nidimoru Wedding (Credit: Social Media)

बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आज सामंथा और राज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हालांकि न तो सामंथा और न ही राज की तरफ से इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं था आया था। लेकिन अब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और राज की शादी की फोटोज को शेयर करते हुए इस बात पर मुहर लगा दी है।

Samantha Raj Wedding: सामने आई शादी की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सामंथा और राज ने कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कपल ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की है, जिसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर करते हुए “1 दिसंबर 2025” यानी आज की तारीख लिखी।

Fans Reaction
Fans Reaction (Credit: Social Media)

सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही, फैंस ने उन्हें जमकर बधाई देना शुरू कर दिया है। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “You deserve so much happiness, and I hope life gives you all of it”. दूसरे यूज़र ने कहा “I don’t know but this feels so personal and good to see you move on and happy”.

एक्स-वाइफ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Ex Wife Cryptic Post
Ex Wife Cryptic Post (Credit: Social Media)

शादी की खबरों के बीच, राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामाली डे की भी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। उन्होंने एक क्रिप्टिक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था “हताश लोग हताश होकर कुछ भी कर देते हैं।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें और तेज हो गईं। कई यूजर्स का कहना है कि यह पोस्ट शायद हालिया चर्चाओं की तरफ इशारा कर रही है, हालांकि श्यामाली ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया।

कब शुरू हुई सामंथा और राज का रिश्ता?

Samantha Raj Nidimoru Wedding
Samantha Raj Wedding (Credit: Social Media) 

कुछ समय पहले सामंथा और राज ने सामंथा के एक ब्रांड लॉन्च इवेंट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे थे। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और फैंस ने इसे उनके रिश्ते को “इंस्टाग्राम ऑफिशियल” मान लिया था। इसके अलावा, दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक नंदिनी रेड्डी की आने वाली तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ को दोनों मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि पेशेवर साझेदारी के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए होंगे।

 Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु की पहली शादी

Samantha Ruth Prabhu Wedding
Samantha Ruth Prabhu Weddin (Credit: Social Media)

बता दें, सामंथा रुथ प्रभु इससे पहले साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की पत्नी थीं। दोनों की 2017 में गोवा में बेहद खूबसूरत शादी हुई थी। इससे पहले वे कई सालों तक रिलेशनशिप में थे और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक माने जाते थे। लेकिन 2021 में दोनों ने आधिकारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। तलाक के बाद नागा चैतन्य आगे बढ़ चुके हैं और पिछले साल उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली।

सामंथा ने किया मूव ऑन?

Samantha Raj Nidimoru Wedding
Samantha Raj Nidimoru Wedding (Credit: Social Media) 

वहीं सामंथा ने तलाक के बाद खुद के काम पर और मेन्टल हेल्थ पर फोकस करते हुए खुद को एक बार फिर से संभाला। वे अब फिल्मों के साथ-साथ प्रोडक्शन और इंटरप्रेन्योर बनकर भी नई राहों पर आगे बढ़ रही हैं। अब राज से शादी करने के बाद ये कहा जा सकता है कि सामंथा अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ चुकी है और मूव ऑन करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Atmaram Live Film Review: Social Media के पीछे कैसी है असली दुनिया, क्या इस फिल्म से दर्शकों को चल पाएगा पता?

Yashika Jandwani