आखिर क्यों बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हर दिन 20 से अधिक उड़ाने हो रहीं रद्द? आज भी 22 Flights हुईं प्रभावित, जानें पूरा मामला

Bengaluru Flight Cancelled (source: social media)

Bengaluru Flight Cancelled: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार, 3 दिसंबर को इंडिगो की कुल 42 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इनमें 22 आगमन (Arrivals) और 20 प्रस्थान (Departures) शामिल थे। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने इस स्थिति का मुख्य कारण “ऑपरेशनल समस्याएं” बताया है।

Bengaluru Flight Cancelled: कल भी रद्द हुई थीं उड़ानें

इससे एक दिन पहले, यानी 2 दिसंबर को भी 20 इंडिगो उड़ानें रद्द की गई थीं। लगातार दो दिनों से उड़ानों की रद्दीकरण की स्थिति ने यात्रियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

IndiGo Cancels 42 Flights: इंडिगो की चुनौतियां

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो कई तरह की दिक्कतों से जूझ रही है। एयरलाइन के अनुसार, कई विमानों में तकनीकी खराबी आ रही है। बड़े हवाई अड्डों पर अधिक भीड़ होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। परिचालन संबंधी व्यवधान लगातार बढ़ रहे हैं। इन कारणों से सौ–सौ उड़ानें देरी से उड़ रही हैं, जबकि कई पूरी तरह रद्द करनी पड़ रही हैं।

Bengaluru Flight Cancelled (source: social media)
Bengaluru Flight Cancelled (source: social media)

Indigo Flight Cancelled: यात्रियों के लिए इंतजाम

इंडिगो ने बताया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द की गई हैं, उन्हें: दूसरी उपलब्ध उड़ान में एडजस्ट किया जा रहा है, या पूरा पैसा वापस किया जा रहा है। इसके अलावा, जिनकी उड़ानें देरी से चल रही हैं, उन्हें एयरलाइन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि उसकी सभी टीमें स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं।

एयरलाइन ने यात्रियों से की महत्वपूर्ण अपील

इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे: घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति अवश्य चेक करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके और हवाई अड्डे पर भीड़ भी कम हो। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द ऑपरेशनल समस्याओं पर काबू पा लिया जाएगा और फिर से यात्रियों को समय पर और बिना रुकावट यात्रा सेवा प्रदान की जाएगी।

Bengaluru Flight Cancelled (source: social media)
Bengaluru Flight Cancelled (source: social media)

इंडिगो का विशाल नेटवर्क

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन मानी जाने वाली इंडिगो के पास वर्तमान में 400 से अधिक विमान मौजूद हैं। प्रतिदिन लगभग 2300 उड़ानें संचालित होती हैं। यह भारत के 90 से ज्यादा शहरों और 45 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जुड़ी हुई है। इतने बड़े नेटवर्क के कारण किसी भी तकनीकी या परिचालन समस्या का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: भावनगर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में 15-16 अस्पताल; 20 बच्चे को किया रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।