Hansi Bus Truck Accident: हांसी में निजी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-25 यात्री घायल

Summary :

हरियाणा के हांसी में रविवार सुबह करीब 11 बजे सिसाय पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी आ रही एक निजी बस की राजकीय महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हरियाणा के हांसी में सिसाय पुल के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राजकीय महाविद्यालय के पास बरवाला से हांसी की तरफ आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

निजी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे हांसी के सिसाय पुल क्षेत्र में नेहरू कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्री पूनम ने बताया कि सामने से आए ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मारी, जिससे आगे बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

यात्रियों को हिसार रेफर किया गया

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का हांसी के नागरिक अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना की वजह से सड़क पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने यातायात सामान्य करवाकर और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: Nainital Shimla Tourist Rush: 3 दिन के वीकेंड पर पहाड़ों में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंची धाम और शिमला में भारी जाम, होटल-होमस्टे फुल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।