उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद को लेकर 38 साल की महिला की उसके जेठ ने ने हत्या कर दी। 30 वर्षीय सोनी खेत में घास काटने के लिए गई थी, तभी वहां जेठ नेपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में सोनी की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे नौ बीघा जमीन का विवाद बताया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ फरार हो गया, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।
जेठ ने भाई की पत्नी को मारा
जानकारी के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कोरारी खेड़ा गांव का है। यहां जमीन के विवाद के चलते एक जेठ ने अपनी ही छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। मृतका सोनी (38) और संदीप की शादी 1998 में हुई थी, दोनों का एक 13 साल का बेटा है।
कुछ समय पहले हुए एक हादसा के बाद पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से सोनी खुद ही खेतों की देखरेख करती थी, जो उसके जेठ नेपाल सिंह को पसंद नहीं था। इसी रंजिश में जब सोनी खेत पर घास काट रही थी, तभी जेठ ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।
मृतका के भाई ने क्या बताय?
मृतका सोनी के भाई अमृतपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेपाल सिंह की नजर अपने छोटे भाई की नौ बीघा जमीन पर थी। वह नहीं चाहता था कि सोनी खेत पर जाएं और वहां काम करें। जेठ नेपाल सिंह को लगता था कि सोनी के रहते वह जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर पाएगा। इसलिए एक सिन जब सोनी घास काटने गई, तो नेपाल सिंह ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ़ होगा कि हत्या के पीछे जमीनी विवाद ही है या फिर कोई वजह।


Download Android App
Download iOS App




