Haryana: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण

Summary :

विनय नरवाल के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि शहीद का सम्मान समाज और राष्ट्र में सबसे बड़ा होता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। रविवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण विनय नरवाल के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट की। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल के परिवारवालों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। हरविंदर कल्याण ने इस पर कहा, विनय नरवाल शहीद हुए हैं, शहीद का दर्जा बहुत ऊपर होता है। शहीद का सम्मान समाज और राष्ट्र में सबसे बड़ा होता है। कभी भी इस प्रकार कोई कोई घटना होती है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो शहीद के परिवार और के साथ पूरी तरह से खड़ी रहे। मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है, उसके लिए सरकार गंभीर है। हम सभी उनके साथ हैं।

हरियाणा में पाकिस्तानियों को छोड़ने की डेडलाइन आज: रेड होने की संभावना

पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा, इस हमले को बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा है कि जो भी इस घटना को अंजाम देने वाले लोग हैं, उनकी कल्पना से परे उन पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में दोषियों को बहुत कुछ भुगतना पड़ेगा। सरकार कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। सुरक्षा में चूक के सवाल पर कल्याण ने कहा, जिस पर्यटक स्थल पर यह घटना हुई, वहां सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने जिस प्लानिंग के साथ ऐसा किया, यह एक गंभीर चिंता का विषय है। इस पर सरकार भी मजबूत स्टैंड के साथ आगे बढ़ रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को शहीद विनय नरवाल परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा करने के साथ वादा किया कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.