हरियाणा में 26 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?

Summary :

हरियाणा में बैंक सितंबर के अंत में लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे, जिससे लोगों को बैंक से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है। यह बंदी 26 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। इसमें 26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी और उसके बाद 28, 29, 30 सितंबर को बैंक यूनियनों द्वारा की गई हड़ताल शामिल है।

हरियाणा के लोगों को सितंबर महीने के अंत में बैंक से जुड़े कामों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। कुरुक्षेत्र में बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने का आह्वान किया है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है, तो 26 सितंबर से पहले निपटा लें। क्योंकि इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) के मंडल सचिव नरोत्तम कुमार ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इस वजह से हड़ताल का फैसला लिया गया है।

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

26 और 27 सितंबर को शनिवार-रविवार की वजह से साप्ताहिक छुट्टी है। वहीं 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन हड़ताल की जाएगी। इस वजह से बैंक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे।

Haryana Bank Strike
Haryana Bank Strike (Image- Ai Generated)

इससे पहले 11 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की गई थी, जिसमें सभी शनिवार की छुट्टियों सहित प्रमुख मांगों को रखा गया था। इस पर संज्ञान न लेने की वजह से हड़ताल करने का फैसला लिया गया।

हड़ताल के दौरान कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी?

हड़ताल के दौरान उपभोक्ताओं की परेशानी के समाधान के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई जैसे माध्यम चालू रहेंगे। लेकिन अगर कोई काम ऐसा है जो बैंक जाकर ही पूरा हो सकता है, तो 25 सितंबर तक ऐसे कामों को निपटा लें।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।