Haryana: करनाल में बस और क्रेन की टक्कर, चार यात्रियों की हालत नाजुक

Summary :

बस और क्रेन हादसे में 10-12 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

हरियाणा के करनाल में मधुबन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से लुधियाना जा रही पंजाब रोडवेज की बस की एक क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। यह क्रेन रिंग रोड के निर्माण कार्य के लिए हाइवे पर मुड़ रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से 10 से 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह से हाइवे पर ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

Haryana: Supreme Court ने गुरुग्राम में DLF सीलिंग अभियान पर लगाई रोक

बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद में मंगलवार को ही हरियाणा रोडवेज बस बहबलपुर गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को हल्की चोट आई थी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे में राहगीरों और स्थानीय लोगों की तत्काल मदद से स्थिति को संभाल लिया गया था। रोडवेज बस फतेहाबाद से हांसपुर जा रही थी।

इसके अलावा सोमवार को हरियाणा के जींद में चार साल के बच्चे को स्कूल बस ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, डाहौला गांव के रिंकू का बेटा हर्षित (4) सोमवार सुबह स्कूल गया था। दोपहर के बाद स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूली बस बच्चे को छोड़ने के लिए आई थी।

बच्चे को बस से नीचे उतारकर चालक बस को मोड़ने लगा। इसी दौरान हर्षित को बस की साइड लग गई और वह रोड पर गिरते ही बेहोश हो गया था। लोगों ने हर्षित को रोड से उठाया और तत्काल जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.