Haryana Elections: ‘कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में’- रिजल्ट पर बोले गौरव भाटिया

Summary :

Haryana Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को शानदार बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में। यह लोकतंत्र की जीत है और जो लोग यह कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खत्म हो चुका है, उन लोगों को यह जनता का करारा जवाब है। हैट्रिक लगाने जा रही भाजपा गौरव भाटिया ने कहा, “यह इतिहास रचा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां हर पांच साल में सरकार बदल जाया करती थी, लेकिन इस बार हमारी…

Haryana Elections

Haryana Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को शानदार बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में। यह लोकतंत्र की जीत है और जो लोग यह कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खत्म हो चुका है, उन लोगों को यह जनता का करारा जवाब है।

हैट्रिक लगाने जा रही भाजपा

गौरव भाटिया ने कहा, “यह इतिहास रचा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां हर पांच साल में सरकार बदल जाया करती थी, लेकिन इस बार हमारी पार्टी हैट्रिक लगाने जा रही है। हम तीसरी दफा जीत का परचम लहराने जा रहे हैं और यह सब इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि हम जनता के प्रति ईमानदार रहे। हमने उनके हितों का विशेष ख्याल रखा और चुनाव से पूर्व अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया, ताकि लोगों को बता सकें कि हमारी पार्टी ने सूबे के लोगों के लिए क्या-क्या कदम उठाए।”

BJP leader Gaurav Bhatia attacks on Congress asks ever hear about Gandhi  Model- आपने सुना है कभी गांधी मॉडल- कांग्रेस को लेकर बोले गौरव भाटिया,  मेवाणी ने आंकड़ा दे गुजरात मॉडल पर

राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के पक्ष में है- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने आगे कहा, “यह कहना गलत नहीं होना चाहिए कि हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति भाजपा के पक्ष में है। हर कोई भाजपा के साथ खड़ा है। चाहे वो किसान हो, पहलवान हो या जवान हो, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा इस बार हैट्रिक बनाने जा रही है और कांग्रेस पार्टी का विकेट गिर चुका है।”इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों के संबंध में भी अपनी बात रखी।

tv debate hot talk between bjp spokesperson gaurav bhatia and sp leader  anurag bhadauria on political nepotism up assembly election pm modi  akhilesh yadav, टीवी डिबेट में बीजेपी और सपा प्रवक्ता के

भारत का हित, राष्ट्र का हित सर्वोपरि है- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने कहा, “भारत का हित, राष्ट्र का हित सर्वोपरि है। इस पर जवाहर लाल नेहरू ने भूल की थी, जिसे ठीक करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस पार्टी की हिम्मत नहीं थी कि यह अनुच्छेद 370 में संशोधन कर दें, यह किया तो भाजपा ने किया। जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे, जो यह दिखाता है कि भारत का लोकतंत्र न केवल जीवित है, बल्कि मजबूत भी है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta