हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 72 घंटे में शाहबाद मर्डर सॉल्व, सोनीपत में लाखों की चोरी का पर्दाफाश

Summary :

Haryana News: हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे परिसरों में बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। एक ओर शाहबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर सोनीपत में यात्रियों को परेशान करने वाले शातिर चोर को पकड़कर लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में डर और आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। Haryana News: शाहबाद में मिला था अज्ञात शव, फैली थी सनसनी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 जनवरी 2026 को…

Haryana News: हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे परिसरों में बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। एक ओर शाहबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर सोनीपत में यात्रियों को परेशान करने वाले शातिर चोर को पकड़कर लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में डर और आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Haryana News: शाहबाद में मिला था अज्ञात शव, फैली थी सनसनी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 जनवरी 2026 को शाहबाद क्षेत्र में अमल होटल के पास रेलवे पटरियों के किनारे सफेदों के झुंड में एक शव मिला था। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में मृतक की पहचान राजेश चोपड़ा के रूप में हुई, जो मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे और हाल में मोहाली में रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी।

Haryana News Today: परिजनों के शक से खुली जांच की दिशा

शुरुआत में मामला पूरी तरह रहस्यमय था, लेकिन मृतक के परिजनों ने राजेश के साथ काम करने वाले मोनू नामक व्यक्ति पर शक जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी साधनों और मुखबिरों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

कई राज्यों में तलाश, अंबाला से गिरफ्तारी

डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई प्रदीप और कर्ण सिंह की टीम ने मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली और जयपुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू उर्फ लुक्का, निवासी गोहाना (सोनीपत), को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड से गिरफ्तार कर लिया। महज 72 घंटे में हुई यह गिरफ्तारी जीआरपी की तेज कार्रवाई को दर्शाती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

सोनीपत में शातिर चोर गिरफ्तार

दूसरी ओर जीआरपी सोनीपत को भी बड़ी कामयाबी मिली है। अक्टूबर माह में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गश्त पर थी। गोहाना रोड ओवरब्रिज के पास चोरी का मोबाइल बेचने की सूचना मिलने पर एसआई धर्मपाल और एएसआई विकास कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार उर्फ फुली, निवासी पलवल, को गिरफ्तार किया।

लाखों की संपत्ति बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 4.10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। इसमें 4 मोटरसाइकिलें, 8 महंगे मोबाइल फोन, 2 ट्रॉली बैग और 1 पिट्ठू बैग शामिल हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

जीआरपी की इन दोनों कार्रवाइयों से रेलवे स्टेशनों और आसपास के इलाकों में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘बम धमाका आज होवेगा…’, अंबाला के इन स्कूलों को मिली खालिस्तानी संगठन की धमकी

Pankhil Verma