Sanjay Leela Bhansali की फिल्म ‘Love & War’ अब अगले साल नहीं होगी रिलीज, जानें फिल्म का नया अपडेट

Summary :

Love And War Release Date: संजय लीला भंसाली को हिंदी सिनेमा का वो डायरेक्टर माना जाता है जो कि अपनी हर एक फिल्म बिल्कुल परफेक्शन के साथ बनाते हैं. मंहगे सेट से लेकर महंगे बजट तक उनकी हर एक चीज़ में परफेक्शन अच्छे से दिखाई देता है. डायरेक्टर खास तौर पर बड़ी स्टार कास्ट के साथ फिल्म बनाना पसंद करते है, जो कि इनको बेहद ही यूनिक बनाता है. ये वो खासियत हैं जो संजय लीला भंसाली की फिल्मों को बाकी फिल्ममेकर्स की फिल्मों से अलग बनाती हैं.  Sanjay Leela Bhansali Film Love & War: नहीं टली ‘लव एंड वॉर’…

Love And War Release Date: संजय लीला भंसाली को हिंदी सिनेमा का वो डायरेक्टर माना जाता है जो कि अपनी हर एक फिल्म बिल्कुल परफेक्शन के साथ बनाते हैं. मंहगे सेट से लेकर महंगे बजट तक उनकी हर एक चीज़ में परफेक्शन अच्छे से दिखाई देता है. डायरेक्टर खास तौर पर बड़ी स्टार कास्ट के साथ फिल्म बनाना पसंद करते है, जो कि इनको बेहद ही यूनिक बनाता है. ये वो खासियत हैं जो संजय लीला भंसाली की फिल्मों को बाकी फिल्ममेकर्स की फिल्मों से अलग बनाती हैं.

 Sanjay Leela Bhansali Film Love & War: नहीं टली ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट

Love & War Release Date
Love & War Release Date (Source: Social Media)

हालांकि इन दिनों डायरेक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म को लेकर हाला ही में एक नया अपडेट भी सामने आया है. दरअसल पिछले दिनों से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि लव एंड वॉर (Love and War Release Date) की रिलीज डेट को टाला जा रहा है. रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल से खिसकार अगले साल कर दी गई है.

लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें साफ तौर पर ये बताया गया है कि लव एंड वॉर (Love and War) की 2027 रिलीज़ की खबरें गलत हैं. ये फिल्म 2027 नहीं बल्कि 2026 में ही रिलीज़ होगी, रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक गाना शूट कर चुके हैं और साथ ही फिल्म के ज़्यादातर अहम सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.

Love & War Release: भव्य अंदाज शूट हो रहे फिल्म के गाने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट होगा, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Rambir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक साथ नजर आएंगे. वहीं फिल्म की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और ये हाई-एनर्जी ट्रैक भंसाली के सिग्नेचर स्टाइल में होगा.

Love & War Release Date: 2027 में फिल्म रिलीज थी अफवाह

Love & War Release Date
Love & War Release Date (Source: Social Media)

इसके अलावा, दूसरा गाना फरवरी में श्यामक डावर की कोरियोग्राफी में शूट किया जाएगा, जो पहले से भी बड़ा और एक्सपेरिमेंटल होगा. ये गाना वॉर पीरियड में चल रहे लव ट्रायंगल की इमोशनल फील को और मजबूती देगा, फिल्म के इन म्यूज़िकल ट्रैक्स को देखते हुए इसे 2026 का एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट माना जा रहा है. ऐसे में ये बताया गया है कि फिल्म तय वक्त पर ही रिलीज की जाएगी और 2027 में फिल्म रिलीज नहीं होगी, जो भी खबरे ये बताती है कि फिल्म को 2027 में रिलीज किया जाएगा वो सब महज अफवाह है.

फिल्म की कहानी को लेकर अगर बात करें तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसे नए अंदाज में पेश किया जाएगा. फिलहाल तो फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म पहले 2025 में क्रिसमस पर आने वाली थीं, हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल 15 अगस्त 2026 के मौके पर रिलीज की जाएगी, हालांकि अब तक असल रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की गई है.

Read More: जवान फिल्म के डायरेक्टर Atlee फिर से बनेंगे पापा, जानें किन सेलेब्स ने दी बधाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।