Haryana News Today : अंबाला में आज मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे स्वच्छता भारत मिशन के अंतर्गत झाड़ू लगाया और सफाई की। इस मौके पूर्व मंत्री असीम गोयल,मेयर अक्षिता सैनी व जिलाध्यक्ष मनदीप राणा भी मौजूद रहे।
B.L. Verma Ambala Visit : केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दी जानकारी

इस अवसर पर पंजाब केसरी से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, देश में केंद्र सरकार के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज अंबाला में एक भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता भारत मिशन के अंतर्गत सफाई की।
जनहित योजनाओं का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल, अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा भी साथ झाड़ू लगाते नजर आए। सफाई अभियान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडरों के दामों और इनमें कथित तौर पर की जा रही कटौती को लेकर जब केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने आंकड़ों और सरकार की नीति को सामने रखते हुए अपनी बात कही। उन्होंने कहा अभी कीमतें बढ़ी है तो आगे कीमतें कम होंगी तो कीमतें कम भी की जाएगी।
उज्ज्वला योजना के अलावा विपक्ष और आम जनता के बीच गूंज रहे सबसे बड़े मुद्दे यानी देश में बढ़ती महंगाई पर भी केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया। इस सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने जवाब दिया और बताया कि कैसे वैश्विक मंदी के दौर में भी केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कदम उठा रही है।


Download Android App
Download iOS App




