गुरुग्राम पुलिस ने नशे की हालत में मस्जिद के बाहर गोली चलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शिकायत मिली कि ब्लैक कलर की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में आए एक शख्स ने कॉलोनी में स्थित मस्जिद के बाहर हंगामा किया और फिर गोली चलाई।
- अपराध में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद
- हथियार की बरामदगी के लिए तलाश जारी
- संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस टीम ने मंगलवार को कॉलोनी से संदिग्ध को पकड़
एक शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन सेक्टर-9ए, गुरुग्राम में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, गुरुग्राम के सेक्टर-9ए के एसएचओ इंस्पेक्टर रामबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मंगलवार को कॉलोनी से संदिग्ध को पकड़ लिया।
अपराध में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो कार में घूम रहा था और दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान उसने मस्जिद के बाहर हवा में गोली चलाई और मौके से भाग गया। एसएचओ ने कहा, पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली है, जबकि हथियार की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App





