Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने जनसंवाद कार्यक्रमों को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। बता दें जनसंवाद कार्यक्रमों के कई वीडियो को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इनेलो उन्हें घेरने में लगी हुई है। चंद्रयान-4 में महिला को भेजने की बात कहने के बाद अब एक जनसभा के दौरान सीएम खट्टर ने फैमिली आईडी में पैसे लेने की शिकायत करने वाले युवक को उठाकर बाहर ले जाने की बात कही।जिसको लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने ट्वीट के जरिए सीएम खट्टर पर निशाना साधा है।
हरियाणा AAP के मुखिया सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा
आपको बता दें हरियाणा AAP के मुखिया सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा, ‘खट्टर साहब तो सरेआम गुंडागर्दी पे आ गये हैं अब। युवक ने नौकरी और फैमिली आईडी में पैसे लेने की शिकायत की, CM कह रहे हैं इसे उठा के बाहर ले जाओ, और बाहर ले जाने के बाद उस बेचारे के साथ क्या होगा वो सबको पता है। कुछ और महीने इंतजार करो, मनोहर लाल खट्टर जी आपको हरियाणा की जनता उठा के बाहर करने वाली है तब आप अपने लिए चंद्रयान-4 में जगह BOOK करवा लेना.’
खट्टर साहब तो सरेआम गुंडागर्दी पे आ गये हैं अब …
युवक ने नौकरी और फैमिली आईडी में पैसे लेने की शिकायत की, CM कह रहे हैं इसे उठा के बाहर ले जाओ, और बाहर ले जाने के बाद उस बेचारे के साथ क्या होगा वो सबको पता है …
कुछ और महीने इंतजार करो @mlkhattar जी आपको हरियाणा की जनता उठा… pic.twitter.com/63J5m9cBsk
— Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) September 8, 2023
जनसंवाद कार्यक्रम के एक और वीडियो को शेयर करते हुए
तो वहीं दूसरी तरफ सीएम खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम के एक और वीडियो को शेयर करते हुए हरियाणा आप मुखिया सुशील गुप्ता ने लिखा कि मैंने पहले ही कहा था कोई मुख्यमंत्री जी से सवाल करने की हिम्मत ना करे. ये तो पता ही था नौकरी देना तो इनके बस की बात ही नही है, लेकिन उसपर थोडा सा सवाल करने तक पे माइक छीन लिया गया, वो भी एक महिला से।


Download Android App
Download iOS App



