Haryana BJP : हरियाणा में बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी को झटके लगा रहे हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने के बाद अब कैबिनेट मंत्री रंजीत चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। वह 2019 में रनिया सीट से निर्दलीय जीत दर्ज की थी और इसके बाद उन्हे मंत्री बनाया गया। हालांकि, इसके बाद चौटाला लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे।
Highlights:
- हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका
- नायब सैनी कैबिनेट के मंत्री रंजीत चौटाला ने दिया इस्तीफा
- माना जा रहा, टिकट न मिलने से अंततः दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव खा चुके हैं मात
हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। नायब सैनी की वर्तमान सरकार मंत्री रंजीत चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। चौटाला लोकसभा चुनावों में हिसार से चुनाव लड़े थे। वह तब हार गए थे। बीजेपी की पहली सूची में नाम नहीं होने के बाद चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा के लिए 67 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे। रंजीत चौटाला 2019 के विधानसभा चुनाव में रनिया सीट से निर्दलीय जीते थे। इसके बाद उन्होंने मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दिया था। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी चौटाला मंंत्री बने थे। लोकसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें हिसार से लड़ाया था। तब उन्होंने विधायकी छोड़ दी थी।



Download Android App
Download iOS App




